/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/01/uiuJJnpk36Z9f3kCth0n.jpg)
सांकेतिक तस्वीर Photograph: (file)
Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव का प्रचार अपने चरम पर है। 5 फरवरी को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान किया जाएगा। वोटिंग में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। चुनावी प्रचार करने के लिए भी बहुत कम वक्त बचा है। 3 फरवरी को शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। निर्वाचन आयोग मतदान की तैयारियों में जुट गया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
70 सीटों पर 699 प्रत्याशी
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर कुल 699 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। भाजपा ने दिल्ली की 68 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, वहीं गठबंधन के तहत 2 सीटों पर जेडीयू और लोजपा ने प्रत्याशी उतारे हैं। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की सभी 70 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। इसके अलावा असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM भी दिल्ली की 2 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इसके अलावा कई निर्दलीय प्रत्याशी भी इस चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: उद्योग जगत को नई उचाईं पर पहुंचाने का रोडमैप है ये Budget
पोलिंग बूथ पर 1 लाख मतदान कर्मी तैनात रहेंगे
चुनाव आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। दिल्ली में कुल 13 हजार से ज्यादा पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जिनपर 1 लाख से ज़्यादा मतदान कर्मियों को तैनात किया गया है।
संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा के इंतजाम
दिल्ली में कुल 3 हजार से अधिक संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों की पहचान की गई है। इन पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं और प्रशासन पैनी नजर रख रहा है। सुरक्षा का जिम्मा दिल्ली पुलिस, अर्द्धसैनिक बल और होम गार्ड के ऊपर है। प्रशासन सुरक्षा को लेकर एआई और जिओ टैगिंग का इस्तेमाल कर रहा है। संवेदनशील बूथों पर पीसीआर वैन को भी तैनात किया गया है। सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी रखी जा रही है। जानकारी के मुताबिक, खूफिया इनपुट के लिए पुलिस सादा वर्दी में भी तैनात रहेगी। सभी मतदाताओं की पोलिंग बूथ पर आने से पहले सुरक्षा जांच की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Budget 2025 : रालोद ने सराहा, भाकियू ने कहा- केन्द्रीय बजट किसान-मजदूर के लिए सिर्फ छलावा
कुल मतदाताओं की संख्या
दिल्ली में कुल मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 56 लाख 14 हजार है। महिला मतदाताओँ की संख्या 72 लाख 32 हजार है, वहीं पुरुष मतदाताओं की संख्या 83 लाख 76 हजार है। थर्ड जेंडर की संख्या 1267 है।
दिल्ली में त्रिकोणीय मुकाबला
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। दिल्ली के सियासी रण में कई सियासी दल मैदान में हैं। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ रहे हैं। दिल्ली में त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है। 8 फरवरी को नतीजे सामने आने के बाद स्पष्ट होगा कि त्रिकोणीय मुकाबले में कौन बाजी मारता है।
यह भी पढ़ें: Benefits of Cardamom: सेहत का खजाना है हरी इलायची, रोजाना खाने से मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे