/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/16/xniYxyWtFRaSpNWrxMUV.jpg)
Photograph: (x)
भाजपा के कदावर नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना के बेटे हरीश खुराना चुनाव रण में उतरे हैं। भाजपा ने उन्हें मोतीनगर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। बृहस्पतिवार को उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले खुराना ने अपने परिवार के साथ हवन किया। उनके नामांकन में दिवंगत सुषमा स्वराज की बेटी एवं सांसद बांसुरी स्वराज सहित पार्टी के बड़े नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। हालांकि वर्ष 2015 से ही इस सीट पर आम आदमी पार्टी का कब्जा है, लेकिन जीत हासिल करने के लिए पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है।
आपके विश्वास से बनेगा मोती नगर का नया इतिहास, इस बार भाजपा को विजय बनाएं और दें हरीश मदन लाल खुराना का साथ।#आ_रही_है_भाजपाpic.twitter.com/el74zw96kF
— Harish Khurana (@HarishKhuranna) January 16, 2025
हरीश खुरानी की जीत के लिए शुभकामनाएं: बांसुरी स्वराज
नामांकन दाखिल करने से पहले मोती नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार हरीश खुराना ने अपने परिवार के साथ विधिपूर्वक हवन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, " आज मेरे बड़े भाई हरीश खुराना अपना नामांकन दाखिल कर रहे हैं। उनकी सफलता के लिए बहुत-बहुत हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। मुझे उम्मीद है कि जनता का उन्हें भरपूर सहयोग और समर्थन मिलेगा। दिल्ली के सम्मानित मतदाताओं ने फैसला किया है कि इस बार दिल्ली में कमल खिलाना है। आम आदमी पार्टी के शासनकाल से जनता उब चुकी है। वे दिल्ली में भाजपा सरकार चाहते हैं।"
Delhi Election 2025: कांग्रेस की गारंटी 300 यूनिट मुफ्त, 500 में गैस सिलेंडर
आप से भाजपा को मिल रही कड़ी टक्कर
मोती नगर सीट पर आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। हालांकि, वर्ष 2015 से इस सीट पर 'आप' पार्टी का कब्जा है। इस बार इस सीट पर भाजपा जीत दर्ज करने के लिए पूरी कोशिश में जुटी हुई है। मोती नगर सीट जीतने के लिए भाजपा पूरी ताकत लगा रही है, क्योंकि साल 2008 और 2013 में इस सीट पर भाजपा का कब्जा था। इस बार भाजपा चाहेगी कि एक बार फिर वह मोती नगर सीट जीते। हालांकि, 'आप' पार्टी अपनी जीत को बरकरार रखने की कोशिश करेगी।
Assembly Elections: राहुल ने पीएम मोदी और केजरीवाल पर बोला सीधा हमला
किसने की थी पिछले चुनाव में जीत हासिल
वर्ष 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी 'आप' के शिव चरण गोयल ने 60,223 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी। भाजपा के सुभाष सचदेवा को 45,002 वोट मिले थे और कांग्रेस के राज कुमार मग्गो को 6,111 वोट मिले थे। मोती नगर से 2020 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के शिव चरण गोयल विजयी रहे थे। उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सुभाष सचदेवा को 46,550 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के रमेश पोपली को 3,152 वोट मिले थे। यह नई दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है और पश्चिमी दिल्ली जिले में स्थित है। चहल-पहल वाला मोती नगर बाजार भी इस क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण विशेषता है।
भी पढ़ें: Delhi Election से कहां 'लापता' हैं कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार