/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/01/m5LgjAA4gLtYAfpc5sqS.jpg)
Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी प्रचार अपने चरम पर है। अब मतदान में कुछ ही दिन शेष बचे हैं, लेकिन यमुना नदी पर सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। यमुना पानी विवाद के बीच हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी सिर पर मटका रखकर प्रचार करते हुए दिखाई दिए।
सिर पर मटका रखकर किया प्रचार
चुनावी प्रचार के दौरान आम आदमी पार्टी और भाजपा...यमुना पानी विवाद को लेकर एक-दूसरे पर हमलावर हैं। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी शनिवार को वजीरपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे। नायब सिंह सैनी ने भाजपा प्रत्याशी के लिए सिर पर मटका रखकर प्रचार किया। हरियाणा सीएम के इस कदम को अरविंद केजरीवाल के यमुना में जहर वाले बयान का पलटवार माना जा रहा है।
आज दिल्ली में वजीरपुर विधानसभा में गाड़िया लोहार समाज के प्रबुद्धजनों को संबोधित कर भाजपा से लोकप्रिय प्रत्याशी पूनम शर्मा जी के पक्ष में वोटों की अपील की।
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) February 1, 2025
इस समाज ने देश के विकास में अहम भूमिका निभाई है। परंतु केजरीवाल ने उनकी ऐसी हालत कर दी है कि यहां पीने का पानी भी उन्हें… pic.twitter.com/P2Prod35IE
यह भी पढ़ें: Delhi Election 2025: चुनाव प्रचार चरम पर, चुनाव आयोग मतदान की तैयारी में जुटा
सैनी और केजरीवाल के बीच जुबानी जंग
इससे पहले नायब सिंह सैनी ने यमुना के घाट पर पहुंचकर आचमन किया था। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी यमुना की गंदगी को लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार पर हमलावर है। अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के सीएम पर यमुना के पानी को जान बूझकर दूषित करने के आरोप लगाए थे। अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि हरियाणा सीएम ने दिल्ली के खिलाफ साजिश रची। केजरीवाल के इस बयान को लेकर उन्हें चुनाव आयोग ने नोटिस भी जारी किया था और कार्रवाई की चेतावनी दी थी। अब भाजपा इस बयान को लेकर केजरीवाल पर हमला बोल रही है।
यह भी पढ़ें: Delhi Election 2025: चुनाव प्रचार चरम पर, चुनाव आयोग मतदान की तैयारी में जुटा
दिल्ली विधानसभा चुनाव
गौरतलब है कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है। 5 फरवरी को वोटिंग की जाएगी, वहीं 8 फरवरी को नतीजे सामने आएंगे। नायब सिंह सैनी ने शनिवार को वजीरपुर और चांदनी चौक विधानसभा में प्रचार किया। दिल्ली की चांदनी चौक विधानसभा पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। चांदनी चौक से भाजपा ने सतीश जैन को उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस ने जेपी अग्रवाल पर दांव लगाया है। भाजपा इस सीट पर जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है।
यह भी पढ़ें: Delhi Election: विधायक की बगावत से बदले सियासी समीकरण, महरौली विधानसभा में कौन मारेगा बाजी?