Advertisment

Delhi: भाजपा विधायक दल की बैठक में CM के नाम पर लगेगी मुहर! इस तारीख को होगा ऐलान

Delhi CM: 16 फरवरी को भाजपा विधायक दल की बैठक का आयोजन किया गया है, जिसमें सीएम के नाम पर फाइनल मुहर लगाई जा सकती है और मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जा सकता है।

author-image
Pratiksha Parashar
एडिट
bjp meeting, bjp, delhi CM
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

Delhi CM: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं, लेकिन नए मुख्यमंत्री पर फिलहाल सस्पेंस बना हुआ है। भाजपा आलाकमान दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम पर मंथन में जुटी हुई है। अब जल्द ही मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगा दी जाएगी। 16 फरवरी को भाजपा विधायक दल की बैठक का आयोजन किया गया है, जिसमें सीएम के नाम पर फाइनल मुहर लगाई जा सकती है और मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जा सकता है।

रायशुमारी के बाद तय होगा CM का नाम

दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम भाजपा आलाकमान तय करेगी। सीएम पद के दावेदारों की रेस में कई नाम शामिल हैं। शीर्ष नेतृत्व को कई नामों के सुझाव मिले हैं। सूत्रों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी ने 16 फरवरी को विधायक दल की बैठक बुलाई है। बैठक के दौरान पार्टी के दिग्गज नेताओं और विधायकों की रायशुमारी के बाद मुख्यमंत्री का नाम तय किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: Delhi Election Result: नए मुख्यमंत्री को लेकर हलचल तेज, प्रवेश वर्मा के अलावा ये तीन नेता भी हो सकते हैं दावेदार

जेपी नड्डा ने की मुलाकात

दिल्ली में मुख्यमंत्री तय करने के साथ ही मंत्रिमंडल का गठन करना भी बड़ी चुनौती है। भाजपा कैबिनेट में किसे जगह मिलेगी, इसे लेकर सस्पेंस बना हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार देर रात गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डडा ने मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा की। सरकार के गठन को लेकर भी चर्चा की गई। बता दें कि जेपी नड्डा ने मंगलवार सुबह भाजपा के कई नव निर्वाचित विधायकों से भी मुलाकात की थी। इन मुलाकातों के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। 

Advertisment

यह भी पढ़ें: Delhi Election Result: सत्ता पाने के बाद भाजपा के सामने हैं अब ये हैं 5 बड़ी चुनौतियां

कौन होगा दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री?

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है। भाजपा को 70 में से 48 सीटों पर जीत मिली है। वहीं आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर सिमटकर रह गई है। भाजपा ने चुनाव के दौरान सीएम फेस का ऐलान नहीं किया था, अब पार्टी में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चिंतन हो रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, मनोज तिवारी, प्रवेश वर्मा, बांसुरी स्वराज, मनोज बिष्ट, कैलाश गंगवाल, सतीश उपाध्याय समेत कई नाम दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की रेस में शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें: Delhi Election Result: दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन ? बांसुरी स्वराज बोलीं-"शीर्ष नेतृत्व तय करेगा"

दिल्ली चुनाव 2025
Advertisment
Advertisment