नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।
Rahul Gandh News: दिल्ली के चुनावी मैदान में आखिरकार राहुल गांधी की एंट्री हो गई है। राहुल गांधी ने वाल्मीकि मंदिर में दर्शन के साथ चुनावी प्रचार की शुरुआत की। वे मंगलवार को दिल्ली में चुनावी रैली में हिस्सा लेंगे। नेता प्रतिपक्ष दिल्ली की 2 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में रैली करेंगे। राहुल गांधी की एंट्री के बाद दिल्ली का चुनावी मुकाबला दिलचस्प नजर आ रहा है।
राहुल गांधी ने की चुनावी रैली की शुरुआत
राहुल गांधी मंगलवार (28 जनवरी) को राहुल गांधी ने पटपड़गंज और ओखला में चुनावी रैलियों को संबोधित करने का कार्यक्रम तय किया है। चुनावी प्रचार शुरू करने से पहले राहुल गांधी ने मंगलवार सुबह वाल्मीकि मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। इस दौरान सथानीय लोगों ने उन्हें पगड़ी भेंट की। इसके बाद राहुल गांधी ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के गोल मार्केट पहुंचकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की। दलित बस्ती में पहुंचकर उन्होंने महिलाओं से बातचीत भी की। राहुल गांधी के इस कदम को दलित वोटर साधने की कोशिश माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें: संविधान का बहाना...BJP-RSS पर निशाना, 'जय बापू जय भीम जय संविधान' रैली में जमकर बरसे Rahul Gandhi
राहुल गांधी ने थामी कांग्रेस की प्रचार कमान
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अब तक दिल्ली विधानसभा चुनाव से दूरी बनाई हुई थी। एक ओर आम आदमी पार्टी और भाजपा के दिग्गज नेता दिल्ली में चुनावी सभाएं करने में व्यस्त नजर आ रहे थे, वहीं राहुल गांधी चुनावी रैलियों से बचते हुए नजर आ रहे थे। दरअसल, पहले मुस्तफाबाद और सदर बाजार विधानसभा क्षेत्र में राहुल गांधी की जनसभा का कार्यक्रम तय किया गया था, लेकिन ये सभाएं कैंसिल कर दी गई थी। राहुल गांधी की चुनावी सभाएं कैंसिल करने के पीछे स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया गया था, लेकिन इसके कई सियासी मायने निकाले जा रहे थे। अब फाइनली राहुल गांधी ने कांग्रेस की चुनाव प्रचार कमान अपने हाथों में ले ली है।
ये भी पढ़ें: Delhi Election : आप लगाएगी हैट्रिक या भाजपा-कांग्रेस पलटेगी बाजी, RK Puram Vidhansabha में चलेगा किसका सिक्का?
संविधान को लेकर भाजपा सरकार पर साधा निशाना
गौरतलब है कि राहुल गांधी ने सोमवार को मध्य प्रदेश के महू पहुंचकर जय बापू जय भीम जय संविधान रैली को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार को दलित विरोधी बताते हुए जमकर हमला बोला था। राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस दिन संविधान खत्म हो गया, उस दिन दलितों गरीबों के लिए कुछ नहीं बचेगा, यही इनका लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में विचारधारा की लड़ाई चल रही है। एक तरफ कांग्रेस है, जो संविधान को मानती है और इसके लिए लड़ रही है। दूसरी तरफ RSS-BJP है, जो संविधान के खिलाफ हैं, इसे कमजोर करते हैं और खत्म करना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें: Delhi Election: आपराधिक रिकॉर्ड वाले 132 उम्मीदवार चुनावी दंगल में ठोक रहे ताल, ADR Report में हुआ खुलासा