नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने हरियाणा में भाजपा की सत्तारूढ़ सरकार पर आरोप लगाया है कि राष्ट्रीय राजधानी में पेयजल की आपूर्ति के स्रोत यमुना नदी में 'जानबूझकर' औद्योगिक कचरा डाला जा रहा है और इसे 'जल आतंकवाद' की संज्ञा दी। इसके बाद आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा नदी में ‘जहर’ मिलाकर लोगों को मारने की कोशिश कर रही है। इस पर पलटवार करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि दूसरों पर आरोप लगाना और फिर भाग जाना उनकी पुरानी आदत है।
building collapse: दिल्ली के बुराड़ी में चार मंजिला भवन भरभरा कर गिरा, कई लोग दबे
कोई भी कर सकता है गुणवत्ता की जांच
हरियाणा के सीएन सैनी ने कहा कि दिल्ली के लोग पांच फरवरी को विधानसभा चुनाव में उन्हें (सबक सिखाएंगे। मैंने उनसे (दिल्ली की आप सरकार से) अपने मुख्य सचिव को भेजने को कहा है और यह भी कहा कि मैं अपने मुख्य सचिव से सोनीपत में पानी की गुणवत्ता की जांच करने को कहूंगा, जहां से यमुना दिल्ली में प्रवेश करती है। कोई भी वहां पानी की गुणवत्ता की जांच कर सकता है।" उन्होंने कहा, "वे अमोनिया के बारे में बात कर रहे हैं, लेकिन पानी की कोई कमी नहीं है। उनकी (दिल्ली की) वितरण प्रणाली में एक समस्या है... उन्हें (केजरीवाल को) आरोप लगाने के बजाय काम करना चाहिए।"
ये भी पढ़ें: Delhi Election: चुनावी दंगल बना कानूनी लड़ाई का अखाड़ा, मुश्किल में फंसे भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा
आतिशी और केजरीवाल के बयान झूठे
आप नेताओं के इस नये आरोप से दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच वाकयुद्ध तेज हो चला है। इस बीच, दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने दिल्ली के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर सीएम आतिशी और केजरीवाल के बयानों को 'झूठा' करार दिया और कहा कि इससे लोगों में डर पैदा हो सकता है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि तथ्य यह है कि डीजेबी आने वाले पानी की गुणवत्ता की नियमित निगरानी करता है और विभिन्न मापदंडों के आधार पर आपूर्ति को विनियमित करता है। बोर्ड राष्ट्रीय राजधानी में पानी की आपूर्ति करता है।
ये भी पढ़ें: कर्नाटक CM Siddaramaiah, की बढ़ी मुश्किलें, ईडी ने भेजा समन, क्या देंगे इस्तीफा
क्या कहा था आतिशी ने
सीएम आतिशी ने प्रेसवार्ता में आरोप लगाया कि भाजपा जनादेश अपने पक्ष में करने के लिए 'जानबूझकर कर दिल्ली की जलापूर्ति बाधित' कर रही है क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी में विधानसभा चुनाव में भाजपा की 'ऐतिहासिक हार' होने वाली है। उन्होंने कहा, 'घबरायी हुई भाजपा पानी की आपूर्ति रोकने जैसे हथकंडे अपना रही है। हरियाणा जानबूझकर औद्योगिक कचरे को यमुना नदी में बहा रहा है, ताकि दिल्ली के लोगों को नुकसान पहुंचाया जा सके और चुनाव परिणाम को गलत तरीके से प्रभावित किया जा सके।'
ये भी पढ़ें: Arvind Kejriwal ने जारी किया आम आदमी पार्टी का घोषणापत्र, दिल्ली वालों के लिए 15 बड़े ऐलान
अमोनिया की मौजूदगी 7.2 पीपीएम तक बढ़ी
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि यमुना में औद्योगिक कचरा बहाये जाने के कारण पानी में अमोनिया की मौजूदगी 7.2 पीपीएम तक बढ़ गई है। इस बीच, सूत्रों ने बताया कि आतिशी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा निर्वाचन आयोग से की गई शिकायत के बाद आयोग ने हरियाणा सरकार को मंगलवार दोपहर तक इस मामले में तथ्यात्मक रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।
भाजपा दिल्ली में अराजकता फैला रही है
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एक तिहाई दिल्ली इसके कारण पेयजल की कमी से जूझ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े लोग ‘अराजकता’ फैलाने और आप को दोषी ठहराने के लिए दिल्ली में ‘जहर मिला हुआ’ पानी भेज रहे हैं। उन्होंने कहा कि जैविक हथियारों का इस्तेमाल और नदियों में जहर मिलाने जैसी हरकतें युद्ध में शामिल देशों के मामले में सुनी गई हैं। केजरीवाल ने 'एक्स' पर एक पोस्ट किया, 'हरियाणा से भाजपा के लोग पानी में जहर मिलाकर दिल्ली भेज रहे हैं। अगर यह पानी दिल्ली वासियों ने पी लिया तो कई लोगों की जान चली जाएगी। क्या इस से घिनौना काम कोई हो सकता है? जो जहर पानी में मिलाकर भेजा जा रहा है, वह जल शोधन संयंत्र में भी साफ नहीं हो सकता। दिल्ली के लोगों की सुरक्षा के लिए कई इलाकों में पानी बंद करना पड़ रहा है।'
केजरीवाल का बयान निराधार: प्रवेश वर्मा
उन्होंने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के सतर्क इंजीनियरों ने प्रदूषित पानी को राष्ट्रीय राजधानी में आने से रोक दिया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, 'अगर वह पानी दिल्ली में आ जाता और पीने के पानी में मिल जाता, तो बड़े पैमाने पर नरसंहार हो जाता।' नयी दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में केजरीवाल के खिलाफ लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने कहा कि चूंकि आप को चुनाव में हार की आशंका है, इसलिए पूर्व मुख्यमंत्री ऐसे निराधार आरोप लगा रहे हैं। हरियाणा सरकार आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल पर उनके इस आरोप के लिए मुकदमा दायर करेगी कि राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) यमुना के पानी में "जहर" मिला रही है। भाजपा सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी निर्वाचन आयोग का भी दरवाजा खटखटाएगी।