Advertisment

Delhi Election: गेमचेंजर साबित होगी आदर्श नगर विधानसभा! कौन मारेगा बाजी?

Adarsh Nagar Vidhansabha: दिल्ली की आदर्श नगर विधानसभा सीट सुर्खियों में है। फिलहाल आदर्श नगर विधानसभा में आम आदमी पार्टी का कब्जा है, लेकिन इस बार भाजपा और कांग्रेस बाजी पलट सकती हैं।

author-image
Pratiksha Parashar
ADARSH NAGAR VIDHANSABHA
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

Adarsh Nagar Vidhansabha: दिल्ली की आदर्श नगर विधानसभा सीट सुर्खियों में है। फिलहाल आदर्श नगर विधानसभा में आम आदमी पार्टी का कब्जा है, लेकिन इस बार भाजपा और कांग्रेस बाजी पलट सकती हैं। इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। तीनों ही राजनीतिक दलों ने दमदार उम्मीदवारों को टिकट दिया है। आइए जानते हैं आदर्श नगर सीट पर किसका पलड़ा भारी नजर आ रहा है और यहां के सियासी समीकरण कैसे हैं। 

आदर्श नगर सीट पर मुकाबला

आदर्श नगर विधानसभा से भाजपा ने दिल्ली भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे राजकुमार भाटिया को उम्मीदवार बनाया है। वहीं आम आदमी पार्टी ने एंटी इनकंबेंसी से निपटने के लिए मौजूदा विधायक पवन शर्मा का टिकट काट दिया है और मुकेश गोयल पर दांव लगाया है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने शिवांक सिंघल को टिकट दिया है। शिवांक सिंघल दिग्गज नेता मंगत राम के पोते हैं। 

आदर्श नगर विधानसभा के चुनावी मुद्दे

 आदर्श नगर विधानसभा सीट चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र के तहत आती है। आदर्श नगर दिल्ली के सबसे पॉश इलाकों में से एक है। इसे दिल्ली का एक अपराध मुक्त क्षेत्र कहा जाता है। राजनीतिक दल स्वास्थ्य, शिक्षा और बेरोजगारी जैसे मुद्दों के दम पर वोट मांग रहे हैं। हर पार्टी ने अलग-अलग चुनावी वादे किए हैं, अब देखना होगा कि आदर्श नगर की जनता किसके ऊपर भरोसा जताती है।

ये भी पढ़ें:Delhi Election: चुनावी दंगल बना कानूनी लड़ाई का अखाड़ा, मुश्किल में फंसे भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा

आदर्श नगर विधानसभा का इतिहास

Advertisment

आदर्श नगर विधानसभा का सियासी इतिहास काफी रोचक रहा है। ये विधानसभा क्षेत्र 1993 में अस्तित्व में आई थी। पहली बार भाजपा ने इस सीट पर जीत हासिल की थी, लेकिन इसके बाद अगले ही चुनाव में कांग्रेस ने आदर्श नगर विधानसभा पर जीत दर्ज की। कांग्रेस के मंगत राम लंबे समय तक इस सीट से विधायक चुने गए। 2013 में भाजपा ने दोबारा आदर्श नगर सीट पर कब्जा किया। 2015 में आम आदमी पार्टी की लहर में ये सीट भी भाजपा के हाथ से चली गई। तब से इस सीट पर आम आदमी पार्टी लगातार जीत हासिल कर रही है। अब भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां इस सीट पर पूरी ताकत झोंक रही हैं और जीत की कोशिश कर रही हैं।

ये भी पढ़ें: भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने AAP को बताया आतंकवादियों का समर्थक', CM Atishi के परिवार पर लगाए गंभीर आरोप

आदर्श नगर सीट पर भाजपा-कांग्रेस की जीत के आसार

आदर्श नगर विधानसभा सीट पर इसलिए भी सबकी निगाहें टिकी हुई हैं, क्योंकि पिछले चुनाव में यहां कांटे की टक्कर देखी गई थी और बेहद नजदीकी मुकाबला देखने को मिला था। आदर्श नगर विधानसभा में जीत-हार का अंतर काफी कम रहा था। आम आदमी प्रत्याशी पवन शर्मा ने 1589 वोटों से भाजपा प्रत्याशी को शिकस्त दी थी। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के पास अच्छा मौका है और वे जीत की पूरी कोशिश कर रहीं हैं। 

Advertisment

ये भी पढ़ें: Delhi Election: शिवराज चौहान ने केजरीवाल को बताया- 'शिकारी', 'नटवर लाल'

दिल्ली चुनाव 2025
Advertisment
Advertisment