Advertisment

Delhi Election : आप लगाएगी हैट्रिक या भाजपा-कांग्रेस पलटेगी बाजी, RK Puram Vidhansabha में चलेगा किसका सिक्का?

RK Puram Vidhansabha: आम आदमी पार्टी यहां हैट्रिक लगाने की तैयारी में है, वहीं भाजपा और कांग्रेस भी जीत के लिए पुरजोर कोशिश कर रही हैं। आइए जानते हैं कि आरके पुरम विधानसभा के सियासी समीकरण कैसे हैं। 

author-image
Pratiksha Parashar
एडिट
RK PURAM VIDHANSABHA
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

Advertisment

RK Puram Vidhansabha: दिल्ली विधानसभा चुनाव में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। दिल्ली की आरके पुरम विधानसभा हॉट सीटों में शुमार है। इस सीट पर भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने दमदार उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। आम आदमी पार्टी यहां हैट्रिक लगाने की तैयारी में है, वहीं भाजपा और कांग्रेस भी जीत के लिए पुरजोर कोशिश कर रही हैं। आइए जानते हैं कि आरके पुरम विधानसभा के सियासी समीकरण कैसे हैं। 

किसके बीच है मुकाबला? 

आरके पुरम विधानसभा में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को  भाजपा ने अनिल शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है, वे पहले भी इस सीट से विधायक रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने मौजूद विधायक प्रमिला टोकस पर दांव लगाया है, वे हैट्रिक लगाने की तैयारी में हैं। वहीं कांग्रेस ने विशेष कुमार टोकस को टिकट दिया है। 

Advertisment

ये भी पढ़ें: Delhi Election: आपराधिक रिकॉर्ड वाले 132 उम्मीदवार चुनावी दंगल में ठोक रहे ताल, ADR Report में हुआ खुलासा

बदलाव के मूड में आरके पुरम की जनता

आरके पुरम सीट पर फिलहाल आम आदमी पार्टी का कब्जा है। हालांकि, इस क्षेत्र की जनता बदलाव के मूड में रहती है। इस विधानसभा क्षेत्र का पिछले 10 सालों का ट्रैक रिकॉर्ड देखें, तो भाजपा और आम आदमी पार्टी का ही दबदबा रहा है, कांग्रेस मुकाबले से दूर रही है। साल 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट से भाजपा के टिकट पर अनिल कुमार शर्मा ने जीत दर्ज की थी। वहीं 2015 में आम आदमी पार्टी की लहर में आप की प्रमिला टोकस ने इस सीट पर जीत हासिल की। इसके बाद 2020 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर आम आदमी पार्टी ने आरके पुरम पर परचम लहराया। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार आरके पुरम की जनता किसके ऊपर भरोसा जताती है। 

Advertisment

ये भी पढ़ें: Delhi Election: चुनावी दंगल बना कानूनी लड़ाई का अखाड़ा, मुश्किल में फंसे भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा

किसे चुनेगी दिल्ली की जनता?

आपको बता दें कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को मतदान होना है, वहीं 8 फरवरी को नतीजे सामने आएंगे। दिल्ली के चुनावी दंगल में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। भाजपा, आप और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। 2013 से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है, अब देखना होगा कि इस बार दिल्ली की जनता किसे चुनती है। 

Advertisment

ये भी पढ़ें: यमुना पर सियासत: AAP ने कहा हरियाणा बहा रहा है औद्योगिक कचरा, BJP बोली करेंगे मुकदमा

दिल्ली चुनाव 2025
Advertisment
Advertisment