Advertisment

Delhi Election: वोटिंग के बाद जबरदस्त बवाल, संगम विहार में भिड़े AAP और BJP प्रत्याशी

Delhi Election News: संगम विहार विधानसभा क्षेत्र में बड़ा बवाल हो गया। आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

author-image
Pratiksha Parashar
sangam vihar, delhi election
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

Delhi Election News: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो चुका है, अब सबको नतीजों का इंतजार है। दिल्ली की 70 सीटों पर मतदान के दौरान दिनभर सियासत गरमाई रही और कई इलाकों से हंगामे और झड़प की खबरें सामने आईं। संगम विहार विधानसभा क्षेत्र में बड़ा बवाल हो गया। आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

क्या है पूरा मामला? 

संगम विहार इलाके में भाजपा और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई की खबर सामने आई है। दोनों पार्टियों ने दावा किया कि इस घटना में उनके कुछ कार्यकर्ता घायल हुए हैं। संगम विहार से आम आदमी पार्टी के विधायक दिनेश मोहनिया ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप लगाया। वहीं, उनके खिलाफ भाजपा उम्मीदवार चंदन कुमार चौधरी ने मोहनिया पर दुर्व्यवहार और धमकी देने का आरोप लगाया। 

आप विधायक ने पत्नी के साथ दुर्व्यवहार किया- BJP

भाजपा प्रत्याशी चंदन चौधरी ने आम आदमी पार्टी के नेता दिनेश मोहनिया पर अपनी पत्नी के साथ उस समय दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया, जब वह पोलिंग बूथ के बाहर खड़ी थीं। चौधरी ने दावा किया कि मोहनिया अपने 30-40 कार्यकर्ताओं के साथ उनके ऑफिस में आए, पथराव किया और हमला किया, जिससे उनके 7 कार्यकर्ता घायल हो गए। 

यह भी पढ़ें: Voilance in Bangadesh: भड़की हिंसा के बीच अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना क्या वापस जाएंगी बांग्लादेश?

30-40 कार्यकर्ताओं ने मिलकर पीटा-AAP

Advertisment

आम आदमी पार्टी के विधायक दिनेश मोहनिया ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब वे चंदन चौधरी के कार्यालय से बाइक पर निकल रहे थे, तो कार्यालय के किसी व्यक्ति ने डंडा फेंका, जो उनके एक कार्यकर्ता के सिर पर लगा। जब मोहनिया ने इसका विरोध किया, तो भाजपा के 30-40 कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर उनकी पिटाई कर दी। 

यह भी पढ़ें: Delhi Election: एक्जिट पोल के बाद कहीं खुशी कहीं गम, शनिवार को साफ होगी तस्वीर

पुलिस को नहीं मिली शिकायत 

इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस ने एएनआई को बताया कि इस मामले को लेकर कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि शिकायत मिलने और तथ्यों की पुष्टि करने के बाद ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisment

यह भी पढ़ें: Delhi Election 2025: चुनाव में फर्स्ट टाइम वोटर्स ने दिखाई अपनी पावर!

दिल्ली चुनाव 2025
Advertisment
Advertisment