Advertisment

Delhi Election: हैट्रिक लगाएगी AAP या BJP-Congress करेंगी बड़ा खेल, शाहदरा सीट पर कौन मारेगा बाजी?

दिल्ली की शाहदरा विधानसभा पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। फिलहाल, शाहदरा पर आम आदमी पार्टी का कब्जा है, लेकिन इस बार भाजपा और कांग्रेस पार्टी कड़ी चुनौती दे रही हैं।

author-image
Pratiksha Parashar
SHAHDRA VIDHANSABHA SEAT
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वीईबीएन नेटवर्क।

Advertisment

Shahdara Assembly Seat: दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी दल जोर-शोर से प्रचार में जुटे हुए हैं। दिल्ली की शाहदरा विधानसभा पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। फिलहाल, शाहदरा पर आम आदमी पार्टी का कब्जा है, लेकिन इस बार भाजपा और कांग्रेस पार्टी कड़ी चुनौती दे रही हैं। अब देखना होगा कि त्रिकोणीय मुकाबले में कौन बाजी मारता है। 

किसके बीच है मुकाबला? 

शाहदरा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने संजय गोयल को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने जगत सिंह को टिकट दिया है, वहीं आम आदमी पार्टी ने मौजूदा विधायक राम निवास गोयल का टिकट बदलते हुए जितेंद्र सिंह शंटी पर दांव लगाया है। तीनों ही पार्टियों के प्रत्याशी जोर-शोर से प्रचार में जुटे हुए हैं और एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं।

Advertisment

इसे भी पढ़ें- Delhi Election: हरियाणा के सीएम पहुंचे दिल्‍ली, मौनी अमावस्‍या पर यमुना में किया आचमन, केजरीवाल के आरोप की हवा निकाली

शाहदरा विधानसभा क्षेत्र

शाहदरा विधानसभा पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। ये दिल्ली के सबसे पुराने इलाकों में से एक है और पुरानी दिल्ली का हिस्सा है। शाहदरा वैश्य बहुल क्षेत्र है। जातिगत समीकरण इस सीट पर चुनावी नतीजों में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। यह निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित नहीं है, बल्कि सामान्य सीट है। शहादरा की जनता का मूड बदलता रहता है। इस सीट से कांग्रेस, भाजपा, आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल जीत हासिल कर चुके हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कौन बाजी मारता है।

Advertisment

यह भी पढ़ें: Delhi Election: राहुल गांधी की केजरीवाल को चुनौती, कहा- यमुना का पानी पीकर वादा निभाएं

शाहदरा का चुनावी इतिहास

- 1993: राम निवास गोयल (भाजपा)
- 1998: नरेंद्र नाथ (कांग्रेस)
- 2003: नरेंद्र नाथ (कांग्रेस)
- 2008: नरेंद्र नाथ (कांग्रेस)
- 2013: जितेंद्र सिंह शंटी (शिरोमणि अकाली दल)
- 2015: राम निवास गोयल (आम आदमी पार्टी)
- 2020: राम निवास गोयल (आम आदमी पार्टी) 

Advertisment

हैट्रिक लगा पाएगी AAP?

आम आदमी पार्टी इस बार शाहदरा सीट पर हैट्रिक लगाने की तैयारी में है। 2015 और 2020 के चुनावों में आप के रामनिवास गोयल ने इस सीट से जीत हासिल की थी। पिछले विधानसभा चुनाव में गोयल ने भाजपा प्रत्याशी को बड़े अंतर से हराया था, लेकिन इस बार उनका टिकट काट दिया गया है। अब देखना होगा कि इस बदलाव से आम आदमी पार्टी को कितना फायदा या नुकसान होता है। शाहदरा में आप हैट्रिक लगा पाएगी या भाजपा और कांग्रेस बड़ा खेल करेंगी। 

यह भी पढ़ें: Delhi Election: चुनाव में बंट रही है 'पंजाब की शराब', पुलिस ने पकड़ी पंजाब सरकार का स्टिकर लगी गाड़ी

दिल्ली चुनाव 2025
Advertisment
Advertisment