नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।
Delhi Election 2025: दिल्ली के चुनावी मैदान में त्रिकोणीय मुकाबला नजर आ रहा है। भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है। कांग्रेस पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतर रही है, जिससे आम आदमी पार्टी और भाजपा को नुकसान हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने अंदरूनी सर्वे करवाया है। सर्वे में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जिसने पार्टी की चिंता बढ़ा दी हैं। ऐसे में कांग्रेस ने अपनी चुनावी रणनीति में बदलाव कर दिया है।
कांग्रेस ने बदली रणनीति
सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने अंदरूनी सर्वे करवाया है। इस सर्वे में सामने आया है कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से सिर्फ 12 सीटों पर कांग्रेस की मजबूत स्थिति में है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली की 12 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस बेहद मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। कांग्रेस की नई रणनीति के तहत अब पार्टी के ज्यादातर नेता और कार्यकर्ता इन सीटों पर जीत के लिए ज्यादा जोर लगाएंगे।
कौन सी सीटों पर मजबूत है कांग्रेस?
जानकारी के मुताबिक, जिन विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की मजबूत स्थिति है, उसमें नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र की 2 सीटें, नॉर्थ वेस्ट लोकसभा क्षेत्र की 2-3 सीटें, चांदनी चौक और नॉर्थईस्ट लोकसभा क्षेत्र की 5-6 सीटें, पूर्व दिल्ली की 1-2 सीटें शामिल हैं। वहीं साउथ दिल्ली और वेस्ट दिल्ली में भी कुछ सीटों पर कांग्रेस की स्थिति मजबूत मानी जा रही है।
ये भी पढ़ें: MILKIPUR ELECTION - सपा- भाजपा की साख दांव पर , 2 को रणनीति बनाने पहुंचेंगे अखिलेश
कांग्रेस मुख्यालय में बैठक!
दिल्ली चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस मुख्यालय में बैठकों का सिलसिला जारी है। दरअसल, टिकट कटने की वजह से कांग्रेस के कई सीनियर नेता नाराज हो गए हैं और चुनावी प्रचार से दूरी बना ली है। शुक्रवार को कांग्रेस ने इसे लेकर बैठक बुलाई, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक के दौरान नेताओं की नाराजगी दूर करने की कोशिश की गई और उन्हें चुनाव प्रचार में जुटने के लिए कहा गया।
ये भी पढ़ें: Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 942 को पुलिस मेडल, 95 को प्रेसीडेंट गैलेंट्री मेडल, यूपी वाले सबसे आगे
राहुल और प्रियंका करेंगे प्रचार
बैठक के दौरान सर्वे के आधार पर कांग्रेस की स्थिति सामने रखी गई। नेताओं को बताया गया कि कई सीटों पर कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टीक के मुकाबले बेहद मजबूत स्थिति में है। इन सीटों पर चुनाव प्रचार की अलग रूपरेखा तैयार की जाएगी। आने वाले दिनों में प्रियंका गांधी और राहुल गांधी भी इन सीटों पर रैलियां करेंगे, ताकि कांग्रेस पार्टी अपनी जीत मजबूत कर सके।
ये भी पढ़ें: Delhi Election 2025: BJP का संकल्प पत्र पार्ट-3, गृह मंत्री अमित शाह ने केजरीवाल पर हमला बोला