Advertisment

Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्‍या पर 942 को पुलिस मेडल, 95 को प्रेसीडेंट गैलेंट्री मेडल, यूपी वाले सबसे आगे

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 942 पुलिस, नौकरी, नागरिक सुरक्षा कर्मियों को वीरता और सेवा पदक से सम्मानित करेंगी। 101 को विशिष्ट सेवा, 746 सराहनीय सेवा पदक और 95 प्रेसीडेंट गैलेंट्री मेडल भी शामिल हैं।

author-image
Dhiraj Dhillon
Republic Day
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्‍ली, वाईबीएन नेटवर्क।

Advertisment

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को कुल 942 पुलिस, नौकरी, नागरिक सुरक्षा कर्मियों को वीरता और सेवा पदक से सम्मानित करेंगी। इनमें 101 को विशिष्ट सेवा पदक और 746 सराहनीय सेवा के लिए पदकों के साथ 95 प्रेसीडेंट गैलेंट्री मेडल भी शामिल हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार को इस संबंध में जानकारी दी है। पुरस्कार प्राप्‍त करने वालों में पुलिस कर्मचारी और नागरिक सुरक्षा कर्मचारियों के साथ-साथ पुलिस अधिकारी और सुधारात्मक सेवाओं में काम करने वाले भी शामिल हैं। विशिष्ट सेवा के लिए 101 राष्ट्रपति पदक घोषित किए गए हैं, इनमें से 85 पदक पुलिस कमिश्नरों को, पांच रैंकर्स सेवा अभ्यर्थियों को, सात नागरिक सुरक्षा और सैन्य कार्मिकों को और चार सुधार क्षेत्र में सेवा के लिए घोषित किए गए हैं।

ये भी पढ़ें:  दिल्ली की लड़ाई 'दोस्ती' में दरार आई, AAP ने बेईमानों की लिस्ट में डाला Rahul Gandhi का नाम

प्रेसीडेंट गैलेंट्री मेडल में यूपी सबसे आगे

Advertisment

गणतंंत्र दिवस पर प्रेसीडेंट गैलेंट्री मेडल पाने वालों में यूपी पुलिस के जवान सबसे आगे हैं। देश भर के 942 जवानों को राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रेसीडेंट गैलेंट्री मेडल पाने वालों में सबसे ज्‍यादा 17 नाम यूपी पुलिस के जवानों के हैं। इनमें यूपी पुलिस कर्मचारी और अधिकारी शामिल हैं। महिला आईपीएस अधिकारी दीक्षा शर्मा का नाम भी राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार पाने वालों में शामिल हैं। इसके अलावा फायर पुलिस के भी 16 अधिकारियों को कर्मचारियों को भी प्रेसीडेंट गैलेंट्री मेडल से नवाजा जाएगा। वीरता पुरुस्‍कार के मामले में यूपी के बाद जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस दूसरे नंबर पर रही।  

Mahakumbh 2025 दक्षिण अफ्रीका के हजारों श्रद्धालु लगाएंगे संगम में डुबकी

पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों को 18 गैलेंट्री मेडल

Advertisment

गणतंत्र दिवस से पहले गृह मंत्रालय की ओर से प्रेसीडेंट गैलेंट्री मेडल का विमोचन किया गया। पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों के लिए 18 गैलेंट्री मेडल घोषित किए गए हैं। वीरता पुरस्कार विजेताओं में से 28 नक्‍सल प्रभावित क्षेत्रों में जम्मू-कश्मीर और नॉर्थ ईस्‍ट में तैनात हैं। इसके अलावा देश के अन्य हिस्सों में सेवाएं दे रहे 36 कर्मचारियों को भी वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इनमें एसएसबीआई के चार जवान और असम राइफल्स के एक जवान भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: Tahawwur Rana Extradition: भारत की बड़ी जीत, 16 साल बाद होगा अपराधों का हिसाब

यूपी से आईपीएस, इंस्पेक्टर और कांस्टेबल शामिल

Advertisment

गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति वीरता पुरुस्कार के लिए यूपी के आईपीएस अशोक कुमार मीना, निपुण अग्रवाल, डॉ दीक्षा शर्मा को प्रेसीडेंट गैलेंट्री मेडल के लिए चुना गया है। इसके अलावा एसीपी स्‍वतंत्र कुमार सिंह, इंस्‍पेक्‍टर अब्‍दुर रहमान सिद़दीकी और रिपुदमन सिंह गीतेश कपिल, अमित, अब्दुर रहमान रहमानी, रिपुदमन सिंह, सब इंस्पेक्टर मुनीष सिंह, अंगद सिंह यादव, कॉस्‍टेबल देवदत्त सिंह, राजन कुमार, रितुल कुमार वर्मा, प्रवीण अहलावत और संदीप कुमार को गैलेंट्री अवार्ड की घोषणा हुई है।

ये भी पढ़ें:  करण अर्जुन' की चुलबुली 'बिंदिया' Mamta Kulkarni को महामंडलेश्वर की पदवी, अब कहलाएंगी ममता नंद गिरी

Advertisment
Advertisment