Advertisment

Delhi Politics : दिल्ली के मुख्यमंत्री को लेकर क्या सरप्राइज देंगे PM Modi?

Delhi CM: दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री को लेकर अटकलों का दौर जारी है। भाजपा आलाकमान लगातार बैठकें कर रहा है। अब दिल्ली के मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के गठन को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।

author-image
Pratiksha Parashar
एडिट
MODI DELHI KURSI
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

Delhi CM: दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री को लेकर अटकलों का दौर जारी है। भाजपा आलाकमान लगातार बैठकें कर रहा है। अब दिल्ली के मुख्यमंत्री चयन और मंत्रिमंडल के गठन को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। एक-दो दिन में दिल्ली के नए सीएम का नाम फाइनल हो जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा किसी जाट, दलित या महिला नेता पर दांव लगा सकती है। चर्चा है कि पीएम मोदी दिल्ली के मुख्यमंत्री को लेकर सरप्राइज दे सकते हैं और दावेदारों से अलग किसी नेता को दिल्ली के सीएम पद की कमान सौंपी जा सकती है। 

जेपी नड्डा ने बुलाई बैठक 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार शाम को बैठक बुलाई है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री की पहली बैठक बुलाई गई है। जानकारी के मुताबिक, इस दौरान मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल गठन को लेकर भी चर्चा की जा सकती है। जेपी नड्डा पार्टी के नेताओं के साथ इसे लेकर चर्चा कर सकते हैं। वहीं 17-18 फरवरी को भाजपा ने विधायक दल की बैठक बुलाई है, जिसमें सीएम के नाम पर रायशुमारी की जाएगी। 19 फरवरी को मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण होने की संभावना है। 

यह भी पढ़ें: Delhi: नए मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए राजधानी दिल्ली तैयार, इस तारीख को खत्म होगा सस्पेंस

सरप्राइज देंगे पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश दौरे से लौट आए हैं। अब पीएम मोदी की मौजूदगी में भाजपा नेतृत्व दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला लेगा। अभी तक भाजपा आलाकमान मंथन में जुटा हुआ है। पार्टी नेतृत्व ने कई नामों पर चर्चा की है, लेकिन अब तक फाइनल मुहर नहीं लग पाई है। भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लग जाएगी। जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और हरियाणा की तरह ही दिल्ली में सीएम के नाम को लेकर सरप्राइज दे सकते हैं। किसी नए चेहरे को सीएम पद की कमान सौंपी जा सकती है। 

Advertisment

यह भी पढ़ें: Politics: I.N.D.I.A. गठबंधन को सींचने दिल्ली पहुंचे आदित्य ठाकरे, राहुल गांधी और केजरीवाल से मिले, चुनाव आयोग पर निशाना

जाट, दलित या महिला के ऊपर दांव लगाएगी भाजपा?

दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की रेस में कई दावेदारों के नाम शामिल हैं। जेपी नड्डा पहले ही संकेत दे चुके हैं कि चुने हुए विधायकों में से ही किसी को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल को शिकस्त देने वाले प्रवेश वर्मा का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। वहीं मनजिंदर सिंह सिरसा, जितेंद्र महाजन और रेखा गुप्ता के नामों की भी चर्चा है। सतीश उपाध्याय, विजेंद्र गुप्ता, मोहन सिंह बिष्ट और नुपुर शर्मा के नाम की भी चर्चा है। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा जातिगत और सियासी समीकरणों को भी साधने की कोशिश कर रही है। चर्चा है कि पार्टी किसी जाट या दलित चेहरे पर दांव लगा सकती है। इसके अलावा महिला नेता पर भी दांव लगाया जा सकता है। हालांकि ये सिर्फ अटकलें हैं, अब देखना होगा कि पार्टी किसके ऊपर भरोसा जताती है। 

यह भी पढ़ें: Delhi Politics: निर्वाचित विधायकों में से ही होगा नया मुख्यमंत्री, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिए ये संकेत

Advertisment
Advertisment