Advertisment

Delhi में यमुना की सफाई को लेकर एक्शन मोड में भाजपा सरकार, रिवर फ्रंट का ऐलान शीघ्र, मास्टर प्लान तैयार

दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद अब जल शक्ति मंत्रालय यमुना की सफाई को लेकर मिशन मोड पर काम कर रहा है और मास्टर प्लान तैयार कर लिया है।

author-image
Pratiksha Parashar
एडिट
yamuna
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क। 

Advertisment

दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद अब जल शक्ति मंत्रालय यमुना की सफाई को लेकर मिशन मोड पर काम कर रहा है और मास्टर प्लान तैयार कर लिया है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, यमुना नदी की सफाई के लिए विशेषज्ञों से राय ली गई है। मंत्रालय का फोकस दो चरणीय दृष्टिकोण पर है, जिसमें यमुना की सफाई और रिवरफ्रंट बनाना शामिल है।  सूत्रों के अनुसार, यमुना की सफाई और रिवरफ्रंट बनाने का यमुना मास्टर प्लान अपने अंतिम चरण में है, जल्द ही इसे मंजूरी मिलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक

यमुना का सफाई अभियान शुरू

Advertisment

विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद कई स्थानों पर यमुना नदी से गाद हटाने का काम भी शुरू हो गया है। सरकार गठन से महज कुछ दिन पहले दिल्ली के उपराज्यपाल ने इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण मुलाकात भी की थी। इसके बाद दिल्ली में कई स्थानों पर यमुना नदी से गाद एवं खरपतवार हटाने का काम शुरू किया गया।

यमुना घाट पहुंची सीएम

हाल ही में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ दिल्ली के यमुना तट पर स्थित वासुदेव घाट पहुंची थीं, जहां उन्होंने यमुना आरती की थी। बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान यमुना नदी की सफाई का मुद्दा प्रमुख रहा था। केंद्र और दिल्ली की पूर्व आम आदमी पार्टी सरकार के बीच इसे लेकर टकराव भी देखने को मिला था।

Advertisment

यह भी पढ़ें: दिल्ली विधानसभा में CAG Report पर चर्चा, Atishi ने भाजपा पर लगाया तानाशाही का आरोप

यमुना सफाई का मुद्दा भाजपा की प्राथमिकता

दिल्ली में पिछले 10 साल से सत्ता में रही आम आदमी पार्टी की सरकार ने यमुना नदी को साफ करने के वादे किए थे। हालांकि, दो कार्यकाल बीतने के बावजूद दिल्ली में यमुना की सफाई का मुद्दा पहले जैसा ही रहा। यमुना नदी की गंदगी का मुद्दा दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी उठाया गया था। अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने यमुना नदी को अपनी प्राथमिकता पर रखा है।चुनाव के दौरान भी भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में यमुना नदी को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने की बात कही थी।

Advertisment

आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा को 27 साल बाद पूर्ण बहुमत मिला है। भाजपा ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि आम आदमी पार्टी को 22 सीटों पर जीत मिली है।

यह भी पढ़ें: Delhi: भगत सिंह की टूटी मूर्ति पर गरमाई सियासत, AAP और BJP में भिड़ंत

Advertisment
Advertisment