Advertisment

Ahmedabad Plane Crash : अमित शाह ने कहा, लगभग 1000 डीएनए परीक्षण किए जाएंगे

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद केंद्रीय गृह मंत्री ने दुर्घटनास्‍थल का दौरा किया और अस्‍पताल में भर्ती घायल यात्री से मिले। उन्‍होंने हादसे में मारे गए लोगों के प्रति प्रधानमंत्री की ओर से संवेदना प्रकट की।

author-image
Narendra Aniket
amit shah in ahmadabad

नई दिल्‍ली, वाईबीएन डेस्‍क।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद पहुंचकर दुर्घटना स्थल का जायजा लिया। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि डीएनए परीक्षण से शवों की पहचान की जाएगी। लगभग 1000 डीएनए परीक्षण किए जाएंगे। मृत यात्रियों के परिवार के सदस्यों के डीएनए नमूने एकत्र किए जा रहे हैं। विदेश में रहने वाले परिवार के सदस्यों को भी सूचित कर दिया गया है। डीएनए परीक्षण के पश्चात ही मृतकों की आधिकारिक संख्या घोषित की जाएगी और उनके शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। डीएनए परीक्षण गुजरात में ही होंगे। 

जीवित बच गए यात्री से अस्‍पताल में मिला

दुखद हादसे के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने घटनास्थल का दौरा किया। मीडिया को संबोधित करते हुए अमित शाह ने बताया, 'एक व्‍यक्ति का जीवित बच जाना अच्छी खबर है। मैं जीवित बच निकले घायल यात्री से अस्‍पताल में मिला।'

पूरा देश स्‍तब्‍ध, पूरा देश हताहत यात्रियों के परिवार के साथ खड़ा है

 एयर इंडिया के विमान दुर्घटनाग्रस्‍त होने से पूरा देश स्तब्ध है। सभी देशवासी इस हादसे में हताहत यात्रियों के परिजनों के साथ खड़े हैं। भारत सरकार, गुजरात सरकार और प्रधानमंत्री जी की ओर से सभी हताहतों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। शाह ने कहा कि समीक्षा बैठक में हर पहलू पर चर्चा की गई। उड्डयन मंत्री ने निर्देश दिया है कि जांच तेजी से की जाए।

डीएनए जांच के बाद ही मृतकों की संख्‍या की घोषणा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि डीएनए टेस्ट के बाद मृतकों की संख्या की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा 'मैंने दुर्घटना स्थल का दौरा किया। शवों को निकालने का काम लगभग पूरा हो चुका है। मृत यात्रियों के परिवार के सदस्यों के डीएनए नमूने एकत्र किए जा रहे हैं। घटनास्थल पर पहुंच चुके यात्रियों के परिजनों के डीएनए नमूने लेने की प्रक्रिया भी अगले 2-3 घंटों में पूरी हो जाएगी। विदेश में रहने वाले परिवार के सदस्यों को भी सूचित कर दिया गया है।'

Advertisment

विमान में भरा था सवा लाख लीटर ईंधन, उच्‍च तापमान में बचना मुश्किल था

 उन्होंने कहा कि विमान में करीब 1,25,000 लीटर ईंधन था जिसके जलने के कारण तापमान इतना अधिक था कि किसी को बचाने की गुंजाइश ही नहीं थी।

गुजरात में ही होगा डीएनए परीक्षण

 उन्होंने कहा कि गुजरात स्थित फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला और राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय में विमान दुर्घटना के पीड़ितों का डीएनए परीक्षण किया जाएगा। डीएनए जांच के बाद शव सौंप दिए जाएंगे। 

Advertisment
Advertisment