Advertisment

गृह मंत्री Amit Shah का सभी मुख्यमंत्रियों को फरमान, पाक नागरिकों को चुन-चुनकर वापस भेजें

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत, पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख अपना रहा है। भारत ने पाकिस्तान पर कई प्रतिबंध लगा दिए हैं। शुक्रवार को मंत्री अमित शाह ने बड़ी बैठक की।

author-image
Pratiksha Parashar
amit shah, pahalgam terror attack
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत, पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ कड़ा रुख अपना रहा है। भारत ने पाकिस्तान पर कई प्रतिबंध लगा दिए हैं। शुक्रवार को मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने बड़ी बैठक की। अमित शाह ने सभी प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से बातचीत की और उन्हें अपने-अपने राज्यों के पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करने के निर्देश दिए हैं। अब पाकिस्तानी नागरिकों को चुन चुनकर बाहर निकाला जाएगा। 

Advertisment

गृह मंत्री ने मुख्यमंत्रियों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्रियों के साथ हुई बैठक में गृह मंत्री अमित शाह ने कड़े शब्दों में कहा है कि लोगों को खोज खोजकर वापस पाकिस्तान भेजा जाए। गृह मंत्री शाह के आदेश के बाद अब हर राज्य अपने यहां पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करेगा और उन्हें बाहर का रास्ता दिखाएगा।  गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों से कहा है कि वे पाकिस्तानी नागरिकों की लिस्ट केंद्र सरकार को भेजें। पाकिस्तानी नागरिकों का तुरंत वीजा रद्द किया जाएगा और उन्हें देश से बाहर निकाला जाएगा। 

'पाक नागरिकों की पहचान करो'

Advertisment

गृह मंत्री शाह ने मुख्यमंत्रियों से अपने-अपने राज्यों में कानून व्यवस्था को बनाए रखने की अपील की है। राज्यों को कहा गया है कि पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करने के साथ उनके वीजा को रद्द करने की प्रक्रिया में किसी तरह की देरी न हो। बता दें कि भारत सरकार ने पाकिस्तानियों के वीजा रद्द करने का ऐलान किया है। आपको बता दें कि 27 अप्रैल 2025 से पाकिस्तानी नागरिकों के सभी वीजा रद्द कर दिए जाएंगे। हालांकि मेडिकल वीजा 29 अप्रैल तक वैद्य रहेंगे। इसके अलावा भारतीय नागरिकों को भी जल्द से जल्द पाकिस्तान से वापसी की अपील की गई है।

पाकिस्तान पर बड़ा एक्शन

पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है, इसी के मद्देनजर यह बड़ा कदम उठाया जा रहा है। भारत अब पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह की नरमी बरतने को तैयार नहीं है। बता दें कि भारत ने नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग के सैन्य सलाहकारों को भी निष्कासित कर दिया है। उच्चायोग के कर्मचारियों की संख्या घटाकर 30 करने का फैसला किया गया है। इसके अलावा भारत ने पाकिस्तान के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है। व्यापारिक गतिविधियों पर भी रोक लगा दी गई है। इसके अलावा सिंधु जल समझौते को भी निलंबित करने का फैसला लिया गया है। 

Advertisment

पहलगाम आतंकी हमला

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों के ऊपर हमला किया था। आतंकियों ने लोगों से कलमा पढ़वाया और धर्म पूछकर गोली मारी। इस कायराना आतंकी हमले में कुल 26 लोगों की मौत हुई है। इस आतंकी वारदात को अंजाम देने का आरोप पाकिस्तान के ऊपर है। घटना के बाद देशभर के लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा है। 

amit shah Jammu & Kashmir Pahalgam Terror Attack pahalgam tourist attack
Advertisment
Advertisment