Advertisment

Northeast से एक और honeymoon couple लापता, बड़े हादसे के बाद पर्यटकों की तलाश जारी

उत्तर प्रदेश के रहने वाले कौशलेंद्र प्रताप सिंह और उनकी पत्नी अंकिता सिंह सिक्किम में अपने हनीमून के दौरान हुए एक हादसे के बाद से लापता हैं। 5 मई को शादी के बंधन में बंधे यह नवविवाहित जोड़ा 24 मई को हनीमून के लिए सिक्किम रवाना हुआ था।

author-image
Jyoti Yadav
एडिट
Another honeymoon couple missing from Northeast
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

सिक्किम, वाईबीएन डेस्क | राजा रघुवंशी मर्डर केस की खबर सामने आने के बाद एक और उसी तरह का मामला सामने आ रहा है। उत्तर प्रदेश के रहने वाले कौशलेंद्र प्रताप सिंह और उनकी पत्नी अंकिता सिंह सिक्किम में अपने हनीमून के दौरान हुए एक हादसे के बाद से लापता हैं। 5 मई को शादी के बंधन में बंधे यह नवविवाहित जोड़ा 24 मई को हनीमून के लिए सिक्किम रवाना हुआ था। लेकिन 29 मई को उनकी कार उत्तरी सिक्किम के भूस्खलन प्रभावित मंगन जिले में लाचेन-लाचुंग राजमार्ग पर मुन्सिथांग के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई और तीस्ता नदी में करीब 1000 फीट नीचे गिर गई। 

कार में कुल 11 लोग सवार थे, जिनमें से एक की मौत हो गई, दो को बचा लिया गया, जबकि आठ पर्यटक समेत कौशलेंद्र और अंकिता अभी भी लापता हैं। घटना के बाद से खोज और बचाव अभियान जारी है, लेकिन खराब मौसम के कारण राहत कार्य में लगातार बाधाएं आ रही हैं।

Another honeymoon couple missing in North East India

पिता ने लगाई मुख्यमंत्री से मदद की गुहार

कौशलेंद्र के पिता शेर बहादुर सिंह अपने बेटे और बहू की तलाश में सिक्किम पहुंच चुके हैं। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि वे सिक्किम सरकार से संपर्क कर राहत और बचाव अभियान में तेजी लाएं। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, "जब तक मेरे बेटे और बहू का पता नहीं चल जाता, मैं घर वापस नहीं जाऊंगा।"


राहत कार्य जारी, लेकिन सुराग नहीं

एनडीआरएफ, अग्निशमन और आपातकालीन सेवा दल, वन विभाग, पर्यटन विभाग और स्थानीय पुलिस की टीमें लापता पर्यटकों की तलाश में लगी हुई हैं। हालांकि, अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है। खोज अभियान तीस्ता नदी के निचले हिस्सों में भी चलाया जा रहा है। लापता आठ पर्यटकों में उत्तर प्रदेश के कौशलेंद्र और अंकिता सिंह, ओडिशा के अजीत कुमार नायक, सुनीता नायक, साहिल जेना और इतिश्री जेना, तथा त्रिपुरा के देबज्योति जॉय देव और स्वप्ननील देब शामिल हैं। वाहन चालक की पहचान उत्तरी सिक्किम के सिंघिक निवासी पासांग डेनु शेरपा के रूप में हुई है। 

Advertisment

Northeast India | North East floods 

North East floods Northeast India
Advertisment
Advertisment