/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/14/5cxKnRlPYGvp22Hst576.jpg)
Photograph: (Google)
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।
Current weather conditions | India weather forecast | today weather | IMD Weather Update: आज से सूरज के तेवर और तल्ख होंगे। गर्मी बढ़ेगी। अगले दो दिनों में लू भी परेशान करेगी, लेकिन वीकेंड तक मौसम फिर करवट बदलेगा। इसका कारण फिर एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस होगा, जो हिमालय से टकराने के बाद फिर से आंधी- बारिश का सिलसिला शुरू कर सकता है। अगले 3–4 दिनों में देश के उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। 16 तारीख तक गर्मी फिर से बेहाल कर देने वाली होगी, इससे एक नया पश्चिमी विक्षोभ निजात दिलाएगा। हालांकि बारिश के साथ आंधी आने की भी आशंका है, जिससे काफी नुकसान होने का खतरा है।
तप रहा राजस्थान और गुजरात
देश के कई हिस्सों में गर्मी अब अपने चरम पर पहुंच रही है। राजस्थान और गुजरात जैसे राज्यों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है, और सूरज मानो आग उगल रहा है। हालांकि, देश के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान और गरज-बरसात की हल्की बौछारों ने लू से थोड़ी राहत दी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 16 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में प्रवेश कर सकता है। इसके चलते ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश व आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है।
स्काईमेट वेदर का आकलन
प्राइवेट मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, बीते 24 घंटों में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक के आंतरिक हिस्से, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तेज हवाएं, हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि दर्ज की गई। पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और लक्षद्वीप में भी हल्की बारिश हुई, जिससे कुछ इलाकों में तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट देखने को मिली।
अगले 24 घंटे का अनुमान
अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें हो सकती हैं। सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान-निकोबार, केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भी बारिश का अनुमान है। दिल्ली- एनसीआर और आसपास के क्षेत्रोंतापमान में फिर से बढ़ोतरी से गर्मी फिर से लौटेगी।
येलो अलर्ट जारी किया
राजधानी दिल्ली में सोमवार की सुबह साफ आसमान के साथ शुरू हुई। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान करीब 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। आने वाले दो दिनों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। सूरज की तपिश और तेज धूप लोगों को परेशान कर सकती है। मौसम विभाग ने 16 और 17 अप्रैल के लिए लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।
Advertisment