/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/20/ZxrhyUJUjLcS9YMLbRsP.jpg)
Ashish Sood, Rekha Gupa & Bansuri Swaraj Photograph: (Google)
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
नई दिल्ली, आईएएनएस।
शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता को रामलीला मैदान में दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक आशीष सूद ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, "यह कहना गलत होगा कि दिल्ली को महिला मुख्यमंत्री मिली हैं। मैं समझता हूं कि यह उनके साथ अन्याय होगा। यह कहना चाहिए कि दिल्ली को मुख्यमंत्री मिली हैं। उनकी कड़ी मेहनत और दिल्ली के साथ गहरे जुड़ाव को पहचाना और स्वीकार किया जाना चाहिए।
#WATCH दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का उनके शालीमार बाग स्थित आवास पर समर्थकों और परिवार के सदस्यों ने स्वागत किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 19, 2025
वह कल रामलीला मैदान में दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। pic.twitter.com/qLLRgWNlSp
Advertisment
हम सभी उनके नेतृत्व में काम करेंगे
Advertisment
रेखा गुप्ता डूसू की अध्यक्ष रहीं हैं। पार्टी के विभिन्न पदों पर रही हैं। मैं समझता हूं कि उनके नेतृत्व में हम सभी भाजपा विधायक जान लगा देंगे और मोदी जी की गारंटी को पूरा करेंगे। भाजपा ने दिल्ली की जिम्मेदारी रेखा गुप्ता को सौंपी है, हम सभी लोग उनके नेतृत्व में काम करेंगे।" भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, "हम पूरी ताकत से काम करेंगे और अपने सभी वादे पूरे करेंगे।"
Sushma Swaraj से लेकर Rekha Gupta तक, ये हैं Delhi की कमान संभालने वाली सभी महिला CM
बांसुरी स्वराज ने बधाई दी, रेखा ने जताया आभार
Advertisment
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, "मैं हार्दिक बधाई देती हूं। मुझे विश्वास है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में रेखा गुप्ता दिल्ली में विकास का नया अध्याय लिखेंगी।" सीएम चुने जाने के बाद रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा, "मुझ पर विश्वास कर मुख्यमंत्री पद का दायित्व सौंपने के लिए मैं सभी शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं।
#WATCH | Rekha Gupta set to become the CM of Delhi | BJP MP Bansuri Swaraj says, " Many, many congratulations to Rekha Gupta...she met LG and has staked claim to form the govt. Tomorrow, she will take oath as CM..." pic.twitter.com/HZ3IUVqnn8
— ANI (@ANI) February 19, 2025
दिल्ली को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की प्रतिबद्धता
आपके इस विश्वास और समर्थन ने मुझे नई ऊर्जा और प्रेरणा दी है। मैं संकल्प लेती हूं कि दिल्ली के हर नागरिक के कल्याण, सशक्तिकरण और समग्र विकास के लिए पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण से कार्य करूंगी। दिल्ली को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के इस महत्वपूर्ण अवसर के लिए मैं पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं।"
उपराज्यपाल ने रेखा गुप्ता को आमंत्रित किया
देर रात दिल्ली विधानसभा में भाजपा विधायक दल की नेता रेखा गुप्ता ने राज निवास पर उपराज्यपाल वी.के.सक्सेना से मुलाकात की और दिल्ली की नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। उपराज्यपाल ने दावा स्वीकार कर लिया और उन्हें नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया।Advertisment