/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/06/aQvaT2FALCYdFtpuWuyU.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क
संसद के बाहर विपक्षी पार्टियां अप्रवासियों के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करती नजर आ रही है। बता दें इस मुद्दे पर विपक्षी पार्टी के नेताओं की तरफ से लगातार सरकार को घेरा जा रहा है। भारतीय नागरिकों के निर्वासन के मुद्दे पर लोकसभा और राज्यसभा में राजनीतिक हंगामा होने के बाद संसद के दोनों सदनों को स्थगित भी कर दिया गया। बता दें कांग्रेस सांसदों मणिकराम टैगोर, गौरव गोगोई और केसी वेणुगोपाल ने संयुक्त राज्य सरकार द्वारा 100 से अधिक भारतीय नागरिकों के निर्वासन पर चर्चा के लिए स्थगन नोटिस पेश किया था। इसके बाद अब प्रदर्शन जारी है।
इसे भी पढ़ें-US Deportation: हाथ-पैर बेड़ियों में जकड़े अमृतसर हवाई अड्डा पहुंचे अप्रवासियों ने सुनाई आपबीती
संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव समेत विपक्षी दलों के सांसदों ने अमेरिका से कथित अवैध भारतीय अप्रवासियों को वापस भेजे जाने के मुद्दे पर संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, सपा सांसद धर्मेंद्र यादव, कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला और कुछ अन्य नेताओं को हथकड़ी लगाए हुए देखा जा सकता है। इन नेताओं का आरोप है कि अमेरिका से वापस भेजे जाने के दौरान भारतीय नागरिकों के साथ अमानवीय व्यवहार किया
गया।
#WATCH दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव समेत विपक्षी दलों के सांसदों ने अमेरिका से कथित अवैध भारतीय अप्रवासियों को वापस भेजे जाने के मुद्दे पर संसद के बाहर विरोध… pic.twitter.com/iTOeU2NCWg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 6, 2025
प्रियंका गांधी का बयान
अमेरिका से अमानवीय तरीके से वापस भेजे गए भारतीयों पर प्रियंका गांधी ने सरकार से सवाल किए। प्रियंका ने कहा, बहुत बात की गई थी कि मोदी जी और ट्रंप जी बहुत अच्छे मित्र हैं, फिर मोदी जी ने ऐसा क्यों होने दिया? क्या इंसानों के साथ ऐसा व्यवहार किया जाता है कि उनको हथकड़ियां और बेड़ियां पहनाकर भेजा जाए? ये कोई तरीका है? प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए।
इसे भी पढ़ें-Parliament Budget Session: भारतीयों के निर्वासन पर हंगामे के बाद दोनों सदन दोपहर तक स्थगित
बहुत बात की गई थी कि मोदी जी और ट्रंप जी बहुत अच्छे मित्र हैं, फिर मोदी जी ने ऐसा क्यों होने दिया?
— Congress (@INCIndia) February 6, 2025
क्या इंसानों के साथ ऐसा व्यवहार किया जाता है कि उनको हथकड़ियां और बेड़ियां पहनाकर भेजा जाए? ये कोई तरीका है...
प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए।
- अमेरिका से अमानवीय तरीके से… pic.twitter.com/wHrGMyaWba
अखिलेश यादव का बयान
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "उनको बंदी बनाकर लाने का काम हुआ। विश्वगुरु बनने का रास्ता भी ऐसा होगा कि आपके भारत के लोगों को हथकड़ी लगाकर भारत भेज दिया जाएगा।
#WATCH समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "उनको बंदी बनाकर लाने का काम हुआ। विश्वगुरु बनने का रास्ता भी ऐसा होगा कि आपके भारत के लोगों को हथकड़ी लगाकर भारत भेज दिया जाएगा।" pic.twitter.com/DLEM3aJoyk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 6, 2025
सांसद असदुद्दीन ओवैसी
AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "2022 की प्यू रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में भारत के 6 लाख 75 हज़ार लोग बिना दस्तावेज़ के रह रहे हैं... ये लोग जब यहां आएंगे तब सरकार उनके लिए क्या करेगी, ये इन्हें देश को बताना पड़ेगा।"
#WATCH दिल्ली: AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "2022 की प्यू रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में भारत के 6 लाख 75 हज़ार लोग बिना दस्तावेज़ के रह रहे हैं... ये लोग जब यहां आएंगे तब सरकार उनके लिए क्या करेगी, ये इन्हें देश को बताना पड़ेगा।" pic.twitter.com/ZtxKo8nZnm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 6, 2025