Advertisment

Chandigrah Mayor Election: भाजपा ने किया बड़ा खेल, बहुमत होते हुए भी चुनाव हार गया कांग्रेस-आप गठबंधन

Chandigrah Mayor Election: चंडीगढ़ मेयर चुनाव के चौंकाने वाले नतीजे आए हैं। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा ने बाजी मारी है, वहीं आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन को बड़ा झटका लगा है।

author-image
Pratiksha Parashar
Chandigrah Meyor Election
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

चंडीगढ़, वाईबीएन नेटवर्क।

Chandigrah Mayor Election: चंडीगढ़ मेयर चुनाव के चौंकाने वाले नतीजे आए हैं। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा ने बाजी मारी है, वहीं आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। भाजपा प्रत्याशी  हरप्रीत कौर बबला ने आप उम्मीदवार को शिकस्त देकर चंडीगढ़ मेयर की कुर्सी अपने नाम कर ली है। 

बहुमत के बावजूद हार गईं आप-कांग्रेस

चंडीगढ़ मेयर पद के लिए भाजपा उम्मीदवार हरप्रीत कौर बबला को कुल 19 वोट मिले, वहीं आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी प्रेमलता को सिर्फ 17 वोट मिले। बता दें कि कांग्रेस और आप गठबंधन के पास बहुमत था। गठबंधन के पास कुल 21 वोट थे, जिनमें आम आदमी पार्टी के 13 पार्षद और कांग्रेस के 7 पार्षद और 1 सांसद का वोट शामिल है। बहुमत की वजह से गठबंधन की जीत के आसार जताए जा रहे थे, लेकिन भाजपा ने बड़ा खेल करते हुए जीत हासिल कर ली है।  

यह भी पढ़ें: Delhi Election: हैट्रिक लगाएगी AAP या BJP-Congress करेंगी बड़ा खेल, शाहदरा सीट पर कौन मारेगा बाजी?

क्रॉस वोटिंग से पलटी बाजी

क्रॉस वोटिंग के चलते भाजपा प्रत्याशी हरप्रीत बवला मेयर का चुनाव जीत गई हैं। आप के प्रेमलता के खिलाफ 3 साइलेंट और 1 खुले आम क्रॉस वोटिंग हुई है। आपको बता दें कि इस बार मेयर का चुनाव गुप्त मतदान के जरिए हुआ है, जिसमें क्रॉस वोटिंग की गई है। 

धांधली का cctv फुटेज हुआ था वायरल

Advertisment

2024 में चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर बड़ा बवाल हुआ था। भाजपा के ऊपर वोटों की गिनती में धांधली के आरोप लगे थे। इसका सीसीटीवी फुटेज भी खूब वायरल हुआ था। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद चंडीगढ़ में मेयर चुनाव हुए। इस बार सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव प्रक्रिया पर कड़ी नज़र रखने के लिए पर्यवेक्षक भी नियुक्त किया था। पूरी चुनाव प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी हुई है। 

यह भी पढ़ें: Delhi Election: दिल्ली का दंगल जीतने के लिए सियासी दल कर रहे धुआंधार प्रचार, कद्दावर नेताओं ने संभाली कमान

सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर ‌‌के पद पर कांग्रेस का कब्जा

मेयर के साथ सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के नाम का भी ऐलान हो गया है। ये पद कांग्रेस के पाले में आए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी जसबीर सिंह बंटी को सीनियर डिप्टी मेयर चुना गया है। वहीं कांग्रेस की तरुणा मेहता को डिप्टी मेयर चुना गया है। 

Advertisment

यह भी पढ़ें: Delhi Election: प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल के ऊपर बोला हमला, AAP पर लगाए पैसे बांटने के आरोप

Advertisment
Advertisment