Advertisment

Delhi Election: प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल के ऊपर बोला हमला, AAP पर लगाए पैसे बांटने के आरोप

प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल के ऊपर बड़ा हमला बोला है। प्रवेश वर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल को यह समझ आ गया है कि वे चुनाव हार रहे हैं, इसलिए अपनी सरकार बचाने के लिए वे दिल्ली की जनता को झूठ बोल रहे हैं।

author-image
Pratiksha Parashar
pravesh verma, arvind kejriwal
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

Advertisment

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है। नेता एक-दूसरे पर जुबानी हमले बोल रहे हैं। अब नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल के ऊपर बड़ा हमला बोला है। प्रवेश वर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल को यह समझ आ गया है कि वे चुनाव हार रहे हैं... इसलिए अपनी सरकार बचाने के लिए वे दिल्ली की जनता को झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के ऊपर पैसे बांटने के आरोप भी लगाए हैं। 

...इसलिए लोगों को डरा रहे हैं केजरीवाल

 प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा, "हमने पहली बार ऐसा देखा है कि लोगों को चुनावों में डराया और धमकाया जा रहा है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता लोगों को कैलेंडर में 500-500 रुपये देकर जा रहे हैं। इससे ये स्पष्ट है कि अरविंद केजरीवाल को यह समझ आ गया है कि वे चुनाव हार रहे हैं। अगर वे हार गए तो 25 करोड़ की फीस कैसे दे पाएंगे। इनको सजा होना तय है। इन सब बातों से केजरीवाल इतना डर गए हैं, इसलिए वे दिल्ली की जनता को डरा रहे हैं।  वे डरा रहे हैं कि अगर बीजेपी सत्ता में आई तो स्कीमें बंद कर दी जीएंगी। "

Advertisment

यह भी पढ़ें:  Delhi Election: हरियाणा के सीएम पहुंचे दिल्‍ली, मौनी अमावस्‍या पर यमुना में किया आचमन, केजरीवाल के आरोप की हवा निकाली

केजरीवाल के कार्यक्रम में 20 लोग भी नहीं आते हैं- प्रवेश वर्मा

Advertisment

प्रवेश वर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार-प्रसार में एक भी ऐसी फोटो नहीं मिली है, जिससे यह पता लगे कि पिछले 11 सालों में अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता के लिए क्या किया है। वर्मा ने कहा कि कोई भी मीडिया उनको कवर करने के लिए अलाऊ नहीं है, क्योंकि नई दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल के एक भी कार्यक्रम में 20 भी लोग नहीं आते हैं। 

यह भी पढ़ें: Delhi Election: दिल्ली का दंगल जीतने के लिए सियासी दल कर रहे धुआंधार प्रचार, कद्दावर नेताओं ने संभाली कमान

भाजपा पर हमलावर हैं अरविंद केजरीवाल

Advertisment

अरविंद केजरीवाल अपना चुनावी सभाओं में भाजपा पर लगातार निशाना साध रहे हैं। दरअसल, आम आदमी पार्टी दिल्ली में कई मुफ्त योजनाएं चला रही है। 'आप' की मुफ्त योजनाओं की काट के तौर पर भाजपा ने भी कई बड़े ऐलान किए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में कई वादे किए हैं। अरविंद केजरीवाल दावा कर रहे हैं कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो दिल्ली सरकार की कई योजनाएं बंद कर दी जाएंगी, अब इसे लेकर प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल पर निशाना साधा है। 

यह भी पढ़ें: Delhi Election: हैट्रिक लगाएगी AAP या BJP-Congress करेंगी बड़ा खेल, शाहदरा सीट पर कौन मारेगा बाजी?

दिल्ली चुनाव 2025
Advertisment
Advertisment