नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क
दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक 5 दिन पहले बड़ी खबर सामने आई है। आखिरी समय में पार्टी को दिग्गज नेता और विधायक ने बड़ा झटका दे दिया है। बता दें दिल्ली की महरौली विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी विधायक नरेश यादव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के पीछे कारण टिकट ना मिलना बताया जा रहा है। दरअसल आप ने इस बार उनका टिकट काट दिया था। बता दें पार्टी ने इस बार भी नरेश यादव को टिकट दिया था, लेकिन बाद में महेंद्र चौधरी को टिकट दे दिया। माना जा रहा है कि इससे नाराज होकर उन्होंने पार्टी को अलविदा कह दिया है। पार्टी ने इस बार भी नरेश यादव को टिकट दिया था, लेकिन बाद में महेंद्र चौधरी को टिकट दे दिया।
इसे भी पढ़ें- Delhi Election 2025: AAP के दलित और मुस्लिम वोट बैंक में सेंध लगाने Congress ने बनाया खास प्लान
कुरान बेअदबी मामले में दोषी थे यादव
महरौली सीट से आप विधायक नरेश यादव को पंजाब कोर्ट ने कुरान बेअदबी मामले में दोषा ठराया था। जिसका जिक्र ओवैसी द्वारा मुस्तफाबाद के एक कार्यक्रम में किया गया। जिसके बाद पार्टी ने उनसे टिकट वापस ले लिया। बता दें पार्टी ने नरेश यादव को टिकट दिया था, लेकिन मामले में दोषी पाए जाने के कारण आम आदमी पार्टी ने इस सीट पर अपने महेंद्र चौधरी को चुनाव मैदान में उतारा।
इसे भी पढ़ें- Arvind Kejriwal ने हरियाणा CM के ऊपर लगाए गंभीर आरोप, नायब सिंह सैनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई
पार्टी भ्रष्टाचार में लिप्त: नरेश यादव
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को लिखी चिट्ठी में नरेश यादव ने लिखा- आम आदमी पार्टी का उदय भ्रष्टाचार के खिलाफ हुए अन्ना आंदोलन से भारतीय राजनीति से भ्रष्टाचार के मुक्त करने के लिए हुआ था, लेकिन अब मैं बहुत दुखी हूं कि भ्रष्टाचार आम आदमी पार्टी बिल्कुल भी कम नहीं कर पाई बल्कि आम आदमी पार्टी ही भ्रष्टाचार के दलदल में लिप्त हो चुकी है।
यादव ने आगे लिखा, " मैंने पार्टी ईमानदारी की राजनीति के लिए ज्वाइन की थी। अब कहीं भी ईमानदारी नजर नहीं आ रही है। मैंने महरौली विधानसभा में पिछले 10 साल से लगातार 100 फीसदी ईमानदारी से काम किया है। महरौली के लोग जानते हैं कि मैंने ईमानदारी की राजनीति, अच्छे व्यवहार की राजनीति और काम की राजनीति की है। मैंने महरौली के बहुत से लोगों से चर्चा की। सभी ने यही कहा कि आम आदमी पार्टी अब पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त हो चुकी है। आपको इस पार्टी को छोड़ देना चाहिए, क्योंकि इन्होंने लोगों के साथ धोखा किया है। कहते थे कि हम ईमानदारी की राजनीति करेंगे लेकिन आज पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है।"दिल्ली की जनता जानती है कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के दलदल में फंस चुकी है क्योंकि इन्होंने भ्रष्टाचारियों को ही पार्टी में शामिल कर लिया है।
इसे भी पढ़ें- Delhi Election 2025: मुंडका विधानभा में है कांटे की टक्कर, लुभावने वादों पर भारी पड़ेंगे जातिगत समीकरण!