Advertisment

Rain Flood Weather LIVE : आपदा राहत के लिए राजस्थान ने उत्तराखंड को दिए पांच करोड़

देश भर में मानसून जोरों पर है, जगह - जगह बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने जैसी घटनाओं ने जन जीवन अस्त- व्यस्त कर दिया है। ताजा अपडेट के लिए rain, flood, weather news live update देखें।

author-image
Ranjana Sharma
एडिट
New Update
CM Rajasthan Bhajanlal Sharma

यंग भारत न्यूज में आपका स्वागत है। मानसून, बारिश, बाढ़ और ऐसे ही ताजा अपडेट देखने के लिए हमारा Young Bharat LIVE देखें। यहां मिलेगा आपको जलभराव के चलते दिल्ली- एनसीआर में लगने वाले जाम का फटाफट अपडेट। पहाड़ों पर आ रही आपदा, चेतावनी और प्रशासन के द्वारा जारी गाइड लाइन, सलाह और बहुत कुछ। 

  • Sep 07, 2025 18:08 IST

    आपदा राहत के लिए राजस्थान ने उत्तराखंड को दिए पांच करोड़

    उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा की स्थिति को देखते हुए राजस्थान सरकार ने उत्तराखंड सरकार को पांच करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। यह राशि राज्य के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत और पुनर्वास कार्यों में उपयोग की जाएगी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर इस आपदा पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा- प्राकृतिक आपदा के इस कठिन समय में हम उत्तराखंड की पीड़ा को अपनी पीड़ा मानते हैं। राज्य सरकार और राजस्थान की जनता उत्तराखंड के साथ खड़ी है।



  • Sep 07, 2025 17:46 IST

    सीएम रेखा गुप्ता ने पंजाब को भेजी राहत सामग्री

    दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री से भरे ट्रकों को दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय से रवाना किया। इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- पंजाब में आई बाढ़ के कारण जो हालात बने हैं, जिस कष्ट और पीड़ा से वहां की जनता गुजर रही है, उस मुश्किल घड़ी में दिल्ली का हर नागरिक और दिल्ली सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्होंंने दिल्ली से 52 ट्रक राहत सामग्री भेजी है। इसके अलावा, दिल्ली सरकार की ओर से पांच करोड़ रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में भी भेजे गए हैं।



  • Sep 07, 2025 14:12 IST

    गुजरात में बारिश का कहर: साबरमती नदी में उफान से हालात गंभीर 

    गुजरात के अहमदाबाद में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण हालात गंभीर हो गए हैं। साबरमती नदी उफान पर आ गई है, जिससे आसपास के इलाके जलमग्न होने का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए अलर्ट जारी किया है और जरूरी बचाव उपायों को लागू कर दिया है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और प्रभावित इलाकों में मदद पहुंचाने का कार्य जारी है।



  • Sep 07, 2025 12:32 IST

    हरियाणा में बाढ़ प्रभावित परिवारों को मिलेंगी 4 लाख रुपये की राहत राशि

    हरियाणा के पंचकूला से पंजाब और हिमाचल प्रदेश के लिए राहत सामग्री से भरे कुल 25 ट्रक भेजे जा रहे हैं। सीएम ने नायब सिंह सैनी हरियाणा में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर लोगों को राहत प्रदान करने और उन्हें भरोसा दिलाने का कार्य किया। उन्होंने बताया कि जिन परिवारों के घर क्षतिग्रस्त हुए हैं या जिनके सदस्य हताहत हुए हैं, उन्हें चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। इसके अलावा घायल लोगों को भी मुआवजा प्रदान किया गया है। सीएम ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं की ऐसी परिस्थितियों का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए।



  • Sep 07, 2025 11:42 IST

    दंतेवाड़ा बाढ़ प्रभावितों के लिए मध्य प्रदेश हमेशा साथ

    एमपी सीएम मोहन यादव ने छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में भारी बारिश और बाढ़ से हुई क्षति पर गहरा दुःख जताया है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्य की मदद करना हमारा कर्तव्य है। इस संदर्भ में मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री राहत कोष (CM फंड) से 5 करोड़ रुपये और आवश्यक राहत सामग्री दंतेवाड़ा भेजी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भरोसा दिलाया कि ज़रूरत पड़ने पर मध्य प्रदेश हर स्थिति में छत्तीसगढ़ के साथ खड़ा रहेगा।



  • Sep 07, 2025 10:39 IST

    गुरदासपुर में बाढ़ का हवाई सर्वेक्षण करेंगे पीएम मोदी

    पीएम नरेंद्र मोदी 9 सितंबर को पंजाब के बाढ़ प्रभावित गुरदासपुर जिले का दौरा करेंगे। पीएम गुरदासपुर के बाढ़-ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और नुकसान का जायजा लेंगे। पंजाब में हाल की बाढ़ ने 23 जिलों के करीब 1,900 से अधिक गांवों को प्रभावित किया है, जिसमें 43 लोगों की जान गई और 1.71 लाख हेक्टेयर फसल नष्ट हो गई। अभिनेता और समाजसेवी सोनू सूद पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए रविवार सुबह अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने बाढ़ से तबाह हुए इलाकों में राहत कार्यों में योगदान देने और प्रभावित लोगों की मदद करने का संकल्प लिया है। 



  • Sep 07, 2025 10:25 IST

    गुजरात में मूसलाधार बारिश से अरविंद केजरीवाल की जनसभा रद्द

    गुजरात के चोटिला में भारी बारिश हो रही है। इसके चलते रविवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रस्तावित कपास किसानों के लिए विशाल जनसभा भारी बारिश के कारण रद्द कर दी गई। गुजरात में पिछले कई दिनों से मूसलाधार बारिश का दौर जारी है, जिस कारण भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। केजरीवाल इस रैली में केंद्र सरकार द्वारा अमेरिकी कपास पर 11% आयात शुल्क हटाने के फैसले के विरोध में कपास किसानों के हितों की बात करने वाले थे।



Advertisment
Advertisment