/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/31/uKy8tNa0t9FphuWqz7lT.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क |पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। सिक्किम, असम और मणिपुर में बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चक्रवात रेमल ने नार्थईस्ट के राज्यों में तबाही मचा रखी है।
सिक्किम में भूस्खलन और बाढ़
उत्तर सिक्किम के थेंग और चुंगथांग इलाकों में भारी बारिश के चलते भूस्खलन हुआ है। जिला प्रशासन के अनुसार, इस घटना में कई संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दिकचू क्षेत्र में तीस्ता नदी उफान पर है, जिससे आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
#WATCH दिकचू (उत्तर सिक्किम): सिक्किम में भारी बारिश के कारण तीस्ता नदी उफान पर है। pic.twitter.com/lkiVjf93ca
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 31, 2025
असम में सड़कें जलमग्न
गुवाहाटी शहर के हतीगांव और रुक्मिणी गांव इलाकों में भारी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। लगातार बारिश के चलते सड़कें जलमग्न हो गई हैं, जिससे यातायात ठप हो गया है और स्थानीय लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन जल निकासी के प्रयासों में जुटा है।
#WATCH गुवाहाटी (असम): भारी बारिश के कारण गुवाहाटी शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। वीडियो हतीगांव इलाके से है। pic.twitter.com/vX3WemzhkX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 31, 2025
मणिपुर में बाढ़ से हाल-बेहाल
इंफाल ईस्ट जिले में पिछले चार दिनों से लगातार बारिशके कारण बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। निचले इलाकों में पानी भर गया है और कई घर प्रभावित हुए हैं। स्थानीय प्रशासन राहत कार्यों में लगा हुआ है, लेकिन खराब मौसम राहत प्रयासों में बाधा डाल रहा है। मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।
#WATCH इंफाल ईस्ट (मणिपुर): पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण इंफाल ईस्ट में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। pic.twitter.com/b0JCyeapsN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 31, 2025