Advertisment

Delhi में अगले कुछ घंटों में होगी झमाझम बारिश, तेज़ हवाओं की चेतावनी

राजधानी दिल्ली में अगले 2 से 3 घंटों के दौरान मौसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, शहर में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

author-image
Jyoti Yadav
एडिट
Heavy Rainfall
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क | राजधानी दिल्ली में अगले 2 से 3 घंटों के दौरान मौसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, शहर में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इसके साथ ही, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने का अनुमान है। 

Advertisment

पेड़ गिरने या हल्की-फुल्की क्षति की आशंका

मौसम विभागने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। तेज़ हवाओं और संभावित तूफानके चलते कुछ इलाकों में पेड़ गिरने या हल्की-फुल्की क्षति की आशंका भी जताई गई है। बिजली की आपूर्ति और यातायात पर भी असर पड़ सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह मौसम का बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय गर्मी की वजह से हो रहा है। फिलहाल, तापमान में हल्की गिरावट की उम्मीद है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें और किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें। 

Advertisment

इन राज्यों में भी बारिश की संभावना 

दिल्ली के अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान, केरल और माहे तथा उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके साथ ही हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। 

delhi 

rain delhi
Advertisment
Advertisment