/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/08/indigo-flight-2025-07-08-14-33-44.jpg)
00:00/ 00:00
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। Indigo flight News: मुंबई से कोलकाता जा रही इंडिगो फ्लाइट में यात्री हुसैन अहमद मजूमदार को पैनिक अटैक आया, जिसके बाद एक सहयात्री हफीजुल रहमान ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। यह घटना फ्लाइट के भीतर हुई और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना के बाद मजूमदार कोलकाता में अगली फ्लाइट पकड़ने की बजाय लापता हो गए थे, जिससे उनके परिवार में घबराहट फैल गई थी।
असम के बरपेटा रेलवे स्टेशन पर सुरक्षित मिले मजूमदार
कोलकाता से सिलचर के लिए उनकी अगली फ्लाइट थी, लेकिन वे उसमें सवार नहीं हुए। परिवार के सदस्य सिलचर एयरपोर्ट पर घंटों उनका इंतजार करते रहे। बाद में पता चला कि उन्होंने फ्लाइट छोड़कर ट्रेन से असम जाने का फैसला किया। शनिवार शाम को मजूमदार असम के बरपेटा रेलवे स्टेशन पर सुरक्षित पाए गए। हालांकि उन्होंने अपने फोन का जवाब क्यों नहीं दिया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
इंडिगो ने आरोपी यात्री को किया फ्लाइट से बैन
घटना में शामिल आरोपी हफीजुल रहमान ने पुलिस को बताया कि उसने मजूमदार को थप्पड़ इसलिए मारा क्योंकि वह फ्लाइट में अशांति फैला रहे थे। जबकि इंडिगो क्रू उन्हें पैनिक अटैक के कारण शांत करने की कोशिश कर रहा था। मामले में कार्रवाई करते हुए इंडिगो एयरलाइंस ने हफीजुल रहमान को सभी उड़ानों से 30 दिनों के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। शुरुआती जांच के बाद उन्हें राष्ट्रीय नो फ्लाई लिस्ट में डाले जाने की भी संभावना है।
पुलिस कार्रवाई और नियम
कोलकाता की बिधाननगर पुलिस ने पुष्टि की कि इंडिगो की शिकायत पर आरोपी को एयरपोर्ट पर ही हिरासत में लिया गया, लेकिन बाद में सशर्त रिहा कर दिया गया। आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट और कानूनी प्रक्रिया पर निर्भर करेगी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार, फ्लाइट में उपद्रव करने वाले यात्रियों पर न सिर्फ कानूनी कार्रवाई हो सकती है, बल्कि उन्हें उड़ान प्रतिबंध भी झेलना पड़ सकता है।
indigo airlines | FlightNews