/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/07/n4yPkFCxyxr6NmfMKvrU.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। Operation Sindoor: पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की जान लेने वालों को भारत ने करारा जवाब दिया है। भारत ने पाकिस्तान में आधी रात को मिसाइल स्ट्राइक की, जिसमें लगभग 100 आतंकवादी मारे गए हैं। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। पहलगाम आतंकी हमले के गुनहगारों को सजा मिलने से भारत में जश्न का माहौल है, वहीं पाकिस्तान में शोक है। आतंकियों की मौत को पाकिस्तान शहादत बता रहा है। दहशतगर्दों की लाशों को पाकिस्तान के राष्ट्रीय झंडे में लपेटकर सम्मान के साथ दफनाया जा रहा है। पाकिस्तानी मीडिया भी आतंकवादियों की मौत पर शोक मना रहा है।
पाकिस्तान से आ रही दफनाने की वीडियो।
— Panchjanya (@epanchjanya) May 7, 2025
लश्कर-ए-तैयबा के कई आतंकी जो कल मारे गए उन्हें अब दफनाया जा रहा है। pic.twitter.com/agGxo1TtAt
शहीदों की तरह दफनाए आतंकी
पाकिस्तानी आतंकियों को दफनाने के अलग-अलग वीडियो सामने आये हैं। एक वीडियो में आतंकियों की लाशों को पाकिस्तान के राष्ट्रीय झंडे में लिपटा हुआ देखा जा सकता है। आतंकियों की लाशों को दफनाने के लिए ट्रैक्टर में ले जाया जा रहा है। एक अन्य वीडियो में देख सकते हैं कि आतंकियों के जनाजे में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए हैं। इस दौरान भारत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है और माइक पर बदले का ऐलान किया जा रहा है।
गम में डूबे पाकिस्तानी सेना के जवान
आतंकियों के सुपुर्दे खाक का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं। आतंकियों के खात्मे पर पाकिस्तान खून के आंसू रो रहा है। सुपुर्दे खाक के दौरान पाकिस्तानी सेना के जवान भी मौजूद नजर आ रहे हैं। सभी गमगीन नजर आ रहे हैं।
आतंकी मसूद अजहर का परिवार दफन
एक अन्य वीडियो में आतंकी मसूद अजहर के परिवार को सुपुर्दे खाक के लिए ले जाया जा रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग और पाकिस्तानी सेना के अधिकारी मौजूद नजर आ रहे हैं। सभी गम में डूबे हैं। वीडियो में सैड बैकग्राउंड म्यूजिक डाला गया है।
फूट-फूटकर रोयी पत्रकार
एक पाकिस्तानी टीवी पत्रकार का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पाकिस्तानी पत्रकार आतंकियों की मौत पर फूट-फूटकर रोती हुई नजर आ रही है। वह ईश्वर से उन्हें शांति देने की दरख्वास्त कर रही है।
A Pakistani News Anchor Started Crying on Live TV after India's 🇮🇳 Operation Sindhoor against Pakistan 🇵🇰
— Richard Kettleborough (@RichKettle07) May 7, 2025
~ What's your take on this 🤔 pic.twitter.com/BhJFkvih2C
operation sindoor air strike | India Pakistan conflict | Pakistan news