Advertisment

Parliament Monsoon Session LIVE : हंगामे के बाद लोकसभा कार्यवाही 22 जुलाई की सुबह 11 बजे तक स्थगित

संसद का मानसून सत्र शुरू हो गया है। सत्र की शुरुआत पहलगाम आतंकी हमला और एयर इंडिया AI-171 विमान दुर्घटना के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित कर के की गई। लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार है।

author-image
Jyoti Yadav
Updated On
New Update
rajnath singh

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क |देश के दोनों सदनों में मानसून सत्र की शुरूआत आज से हो गई है। सत्र की शुरूआत के साथ ही दोनों सदनों में पहलगाम आतंकी हमला और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जबरदस्त हंगामा देखा गया। सत्र की शुरूआत  के 1 घंटे के भीतर दो बार  कार्यवाही को स्थगित किया गया। विपक्ष के इस हंगामे और नारेबाजी को देखते हुए लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "सरकार किसी भी मुद्दे पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है।" दोपहर दो बजेजैसे ही लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्षी सदस्योंने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद कार्यवाही को 4 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

मानसून सत्र 21 अगस्त तक प्रस्तावित

पहलगाम आतंकवादी हमले और एयर इंडिया AI-171 विमान दुर्घटना के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ सत्र की शरूआत हुई। लेकिन फिलहाल फिलहाल विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित की गई। बता दें, यह मानसून सत्र 21 जुलाई से लेकर 21 अगस्त तक चलेगा। यह सत्र 32 दिन तक चलेगा। इस दौरान 21 बैठकें होंगी। स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए संसद के दोनों सदन 12 अगस्त से 17 अगस्त तक स्थगित रहेंगे। इसके बाद 18 अगस्त को सत्र फिर से शुरू होगा। 

लोकसभा सत्र का पूरा लाइव वीडिया यहां देखें

Advertisment

राज्यसभा सत्र का पूरा लाइव वीडिया यहां देखें

Advertisment

Monsoon Session 2025

  • Jul 21, 2025 14:20 IST

    लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 4 बजे तक स्थगित

    विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 4 बजे तक स्थगित की गई।  मानसून सत्र 2025 के दौरान कई विधेयकों पर चर्चा होगी। बिल पेश किया जाएगा। यहां संभावित विधेयकों की सूची दी गई है।



  • Jul 21, 2025 15:34 IST

    यशवंत वर्मा को हटाने के लिए लोकसभा अध्यक्ष को एक ज्ञापन सौंपा

    सांसदों ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को हटाने के लिए लोकसभा अध्यक्ष को एक ज्ञापन सौंपा। संविधान के अनुच्छेद 124, 217 और 218 के तहत न्यायमूर्ति वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर 145 लोकसभा सदस्यों ने हस्ताक्षर किए।

    कांग्रेस, टीडीपी, जेडीयू, जेडीएस, जन सेना पार्टी, अगप, एसएस (शिंदे), एलजेएसपी, एसकेपी, सीपीएम आदि सहित विभिन्न दलों के सांसदों ने ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। उल्लेखनीय हस्ताक्षरकर्ताओं में सांसद अुनराग ठाकुर, रवि शंकर प्रसाद और  विपक्ष के नेता राहुल गांधी, राजीव प्रताप रूडी, पीपी चौधरी, सुप्रिया सुले, केसी वेणुगोपाल और अन्य शामिल हैं।

     



  • Jul 21, 2025 14:55 IST

    बिल ऑफ लैडिंग विधेयक, 2025 पर विचार किया जाए

    केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने राज्यसभा में  एक ने प्रस्ताव रखा। ये प्रस्ताव बिल ऑफ लैडिंग विधेयक, 2025 से जुड़ा है।सर्बानंद सोनोवाल ने  अपने प्रस्ताव में कहा कि लोकसभा द्वारा पारित बिल ऑफ लैडिंग विधेयक, 2025 पर राज्यसभा में विचार किया जाए। 

     



  • Jul 21, 2025 14:51 IST

    विपक्ष पर कंगना पर आरोप

    भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, "सदन की गरिमा को तोड़ा जा रहा है। हर सत्र में हंगामा किया जाता है। आज भी हर विषयों को समय दिया गया है लेकिन वो(विपक्ष) कार्यवाही होने नहीं देना चाह रहे हैं।"



  • Jul 21, 2025 13:38 IST

    एयर इंडिया विमान दुर्घटना पर बोले नागरिक उड्डयन मंत्री

    नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने अहमदाबाद एयर इंडिया विमान दुर्घटना पर कहा, "भारत का अपना जांच निकाय है - विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB)। राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान उत्तर देते हुए, राम मोहन नायडू ने कहा, AAIB ने घटना के तुरंत बाद जांच शुरू कर दी थी और घटनास्थल पर विषय विशेषज्ञों को तैनात किया था। उन्होंने यह भी कहा कि यह प्रक्रिया अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार, संबंधित अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों और हितधारकों की भागीदारी के साथ, पूरी तरह से संचालित की जा रही है।



  • Jul 21, 2025 13:02 IST

    दोनों सदनो की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित

    पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की मांग को लेकर राज्यसभा और लोकसभा में विपक्षी सांसदों द्वारा लगातार नारेबाजी जारी है। विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित की गई। वहीं राज्यसभी को भी दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया है।



  • Jul 21, 2025 12:54 IST

    सभी 31 सदस्यों ने रिपोर्ट को सर्वसम्मति से स्वीकार 

    भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और केंद्रपाड़ा से सांसद बैजयंत पांडा ने आज लोकसभा में आयकर विधेयक, 2025 पर प्रवर समिति की रिपोर्ट प्रस्तुत की। अध्यक्ष के रूप में, पांडा ने पांच महीने की समीक्षा बैठक का नेतृत्व किया जिसमें 36 निर्बाध बैठकें, व्यापक हितधारक परामर्श के साथ विस्तृत खंड-दर-खंड चर्चाएं शामिल थीं। समिति ने कर व्यवस्था को सरल और स्पष्ट बनाने के उद्देश्य से 285 सिफ़ारिशें प्रस्तुत कीं। उनके सर्वसम्मति से संचालित नेतृत्व की सभी दलों ने सराहना की और परिणामस्वरूप सभी 31 सदस्यों ने रिपोर्ट को सर्वसम्मति से स्वीकार किया। 



  • Jul 21, 2025 12:50 IST

    विपक्ष के नेता को बोलने देना चाहिए-प्रियंका गांधी 

    राहुल गांधी के साथ ही मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी विपक्ष का आवाज को दबाने का आरोप सरकार पर लगाया।  प्रियंका गांधी ने कहा, "अगर वो(सरकार) तैयार हैं तो चर्चा करें। विपक्ष के नेता को बोलने देना चाहिए।"



  • Jul 21, 2025 12:47 IST

    राहुल गांधी ने लगाया आरोप, कहा- मुझे बोलने नहीं देते

    लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, "सवाल ये है कि जो सदन में रक्षा मंत्री को बोलने देते हैं, उनके(सरकार) लोगों को बोलने देते हैं लेकिन अगर विपक्ष का कोई नेता कुछ कहना चाहता है तो अनुमति नहीं है। मैं विपक्ष का नेता हूं मेरा हक है, मुझे कभी बोलने ही नहीं देते हैं। परंपरा कहती है कि यदि अगर सरकार की तरफ से लोग बोल सकते हैं, तो हमें भी बोलने की जगह मिलनी चाहिए।"



Rajya Sabha Lok Sabha Monsoon Session 2025
Advertisment
Advertisment