Advertisment

अब दीवाली-धनतेरस पर बढ़ जाएगी त्योहार की रौनक, मैंने अपना वादा पूरा किया, रिफॉर्म पर बोले मोदी

वैश्विक परिदृश्य में भारत को सही स्थान दिलाने के लिए समय के साथ बदलाव आवश्यक है। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत के लिए अगली पीढ़ी के सुधारों पर जोर दिया। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि जीएसटी को और सरल बनाया गया है।

author-image
Mukesh Pandit
PM Narender Modi
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्कप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार शाम को जीएसटी में सुधार को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा किजीएसटी को और सरल बनाया गया है जिसका अगला सुधार नवरात्रि के पहले दिन लागू होगा। जीएसटी सुधारों पर मोदी ने कहा, "समय पर बदलाव किए बिना हम आज की वैश्विक परिस्थितियों में अपने देश को उसका उचित स्थान नहीं दिला सकते। मैंने इस बार 15 अगस्त को लाल किले से कहा था कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अगली पीढ़ी के सुधार ज़रूरी हैं। मैंने देशवासियों से यह भी वादा किया था कि इस दिवाली और छठ पूजा से पहले खुशियों का डबल धमाका होगा...।"

2104 से पहले हर सामान पर काफी टैक्स था

दिल्ली में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिक्षकों के साथ बातचीत करते हुए बृहस्पतिवर को पीएम मोदी ने जीएसटी रिफॉर्म पर बात की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में साइकिल पर भी 17 प्रतिशत टैक्स था। जीएसटीरिफॉर्म पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 21वीं सदी में जीएसटी में सुधार की जरूरत हुई। जीएसटी कम होने से घर का खर्च कम होगा। टैक्स के जाल से लोगों को मुक्ति मिली है। इस बार धनतेरस की रौनक ज्यादा होगी। पीएम मोदी ने कहा कि 2104 से पहले हर सामान पर काफी टैक्स था। उस समय 100 रुपए के सामान पर 20-25 रुपए टैक्स लगता था।

छठ पूजा से पहले खुशियों की दोहरी बौछार

उन्होंने कहा कि जीएसटी रिफॉर्म्स पर पीएम मोदी ने कहा, "समय पर बदलाव के बिना, हम अपने देश को आज की वैश्विक स्थिति में उसका उचित स्थान नहीं दिला सकते। मैंने इस बार 15 अगस्त को लाल किले से कहा था कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अगली पीढ़ी के सुधार करना बेहद जरूरी है। मैंने देशवासियों से यह वादा भी किया था कि इस दिवाली और छठ पूजा से पहले खुशियों की दोहरी बौछार होगी।"

'जीएसटी हो गया और भी सरल'

Advertisment

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "अब जीएसटी और भी सरल हो गया है। 22 सितंबर को, जो कि नवरात्रि का पहला दिन है, अगली पीढ़ी का सुधार लागू हो जाएगा क्योंकि ये सभी चीजें निश्चित रूप से 'मातृशक्ति' से संबंधित हैं।" उन्होंने कहा, इस बार धनतेरस की रौनक भी और ज्यादा रहेगी। क्योंकि दर्जनों चीजों पर टैक्स अब बहुत ही कम हो गया है। 8 साल पहले जब जीएसटी लागू हुआ तो कई दशकों का सपना साकार हुआ। ये आजाद भारत का सबसे बड़ा आर्थिक सुधारों में से एक था।

जीएसटी से किस-किस को होगा फायदा?

प्रधानमंत्री ने कहा, 21वीं सदी में आगे बढ़ते भारत में जीएसटी में भी नेक्स्ट-जेनरेशन रिफॉर्म किया गया है। जीएसटी 2.0 ये देश के लिए सपोर्ट और ग्रोथ की डबल डोज है। नए जीएसटी रिफॉर्म से देश के हर परिवार को बहुत बड़ा फायदा होगा। गरीब, निओ मिडिल क्लास, मिडिल क्लास महिलाएं, स्टूडेंट्स, किसान, नौजवान... सभी को जीएसटी टैक्स कम करने से जबर्दस्त फायदा होगा।  : live pm modi | PM Modi Address | pm modi abp news live | pm modi aaj ka bhashan | PM Modi 2025 n

PM Modi 2025 pm modi aaj ka bhashan pm modi abp news live PM Modi Address live pm modi
Advertisment
Advertisment