Advertisment

गुजरात पहुंचकर भाजपा को राहुल गांधी की ललकार, अपने नेताओं पर उतारी खीझ

कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुजरात दौरे के दूसरे दिन आज मोडासा जिले के अरावल्ली पहुंचे हैं। यहां वे सर्किट हाउस में पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर संगठन सृजन अभियान की शुरुआत की। 

author-image
Mukesh Pandit
एडिट
Rahul gandhi speech
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

अहमदाबाद, वाईबीएन नेटवर्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुजरात दौरे के दूसरे दिन आज मोडासा जिले के अरावल्ली पहुंचे हैं। यहां वे सर्किट हाउस में पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर संगठन सृजन अभियान की शुरुआत की। इसके बाद बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर हॉल में जिले के 1200 बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

Advertisment

 BJP और RSS को हराने के रास्ता गुजरात से होकर जाता है अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कहा- वर्तमान लड़ाई सिर्फ राजनीतिक नहीं है, बल्कि भाजपा-आरएसएस और कांग्रेस के बीच विचारधारा की लड़ाई भी है। पूरा देश जानता है कि अगर कोई भाजपा को हरा सकता है तो वह सिर्फ कांग्रेस पार्टी है। अगर हमें देश में आरएसएस और भाजपा को हराना है तो इसका रास्ता गुजरात से होकर ही जाता है। राहुल ने अपने कुछ नेताओं पर खीज उतारी और बोले, जो बूथ तक नहीं जिता सकते वे नेता बनकर घूमते हैं।

यह राजनीतिक नहीं विचारधारी की लड़ाई

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अरावली जिले के मोडासा में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए  कहा कि यह न केवल राजनीतिक लड़ाई है, बल्कि विचारधारा की भी लड़ाई है। उन्होंने दावा किया कि देश में दो प्रमुख विचारधाराएँ हैं—एक भाजपा और दूसरी कांग्रेस। politics | Indian politics | latest politics news | cogress

Advertisment

उन्होंने जोर देकर कहा कि केवल कांग्रेस ही भाजपा और आरएसएस को हरा सकती है। उन्होंने ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत जिला कांग्रेस समितियों और उनके अध्यक्षों को सशक्त बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “जिले को शहर से नहीं, बल्कि जिले से ही चलाना चाहिए। जिला अध्यक्ष ऐसा व्यक्ति नहीं होगा जो समझौता करे। वह जिले के नेताओं के साथ मिलकर फैसले लेगा।”

संगठन और उम्मीदवारों का जुड़ाव

राहुल ने कहा कि संगठन और चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के बीच सीधा जुड़ाव होना चाहिए। उन्होंने शिकायत की कि अक्सर संगठन किसी को चुनाव जिताने में मदद करता है, लेकिन जीतने के बाद वह विधायक या सांसद संगठन को भूल जाता है।

Advertisment

वफादारों और अवसरवादियों को अलग करना

 उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए वफादारों और भाजपा से मिले हुए लोगों को अलग करना होगा। उन्होंने पहले भी कहा था कि ऐसे लोगों को पार्टी से निकालना जरूरी है। राहुल ने जोर दिया कि जिला अध्यक्षों का चयन ऐसा होगा जो पार्टी को मजबूती दे सके। उन्होंने कहा, “जो पार्टी को ताकत देगा, उसे हम मौका देंगे।” साथ ही, उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि गुजरात कांग्रेस के लिए सबसे महत्वपूर्ण राज्य है और पार्टी यहाँ अपनी खोई हुई ताकत वापस हासिल करेगी।

भाजपा पर निशाना 

Advertisment

उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता हतोत्साहित हो सकते हैं, लेकिन केवल उनकी पार्टी ही भाजपा और आरएसएस को हराने की ताकत रखती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को गुजरात में कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास की याद दिलाई और कहा कि यह स्थिति स्थायी नहीं है।

टिकट और जवाबदेही

राहुल ने स्पष्टीकरण दिया कि टिकट केवल उन नेताओं और कार्यकर्ताओं को मिलेगा जो जनता के बीच रहकर काम करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जो जिम्मेदारी निभाने में विफल होंगे, उन्हें कोई पद नहीं मिलेगा। साथ ही, अच्छा प्रदर्शन करने वाले जिला अध्यक्षों को भविष्य में मंत्री बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा- हमारी पार्टी की शुरुआत गुजरात में ही हुई थी। आपने हमें हमारे महानतम नेता महात्मा गांधी और सरदार पटेल दिए। लेकिन हम गुजरात में लंबे समय से हतोत्साहित थे। लेकिन मैं आपको आश्वस्त करने आया हूं कि कुछ भी मुश्किल नहीं है।

गुजरात में कांग्रेस की वापसी 

उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि गुजरात में कांग्रेस का इतिहास गौरवशाली रहा है और पार्टी अपनी जड़ें फिर से मजबूत करेगी। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारियाँ शुरू करने का आह्वान किया। राहुल गांधी का यह संबोधन ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत गुजरात में कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में उत्साह जगाने का हिस्सा था। 

बदलाव से बदलेंगे हालात

उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ लड़ने और पार्टी को सत्ता में लाने का आह्वान किया। पार्टी में बदलाव लाने का फैसला शीर्ष नेतृत्व ने पार्टी में बदलाव लाने का फैसला किया है। अब जिला स्तर के नेताओं को भी मजबूत किया जाएगा। आज पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच प्रतिस्पर्धा हो रही है, जो पार्टी के लिए विनाशकारी है। मुझे पार्टी नेताओं से जानकारी मिली है कि स्थानीय चुनावों के टिकट वितरण में स्थानीय लोगों को ही शामिल नहीं किया जाता है।

latest politics news Indian politics cogress politics
Advertisment
Advertisment