/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/02/bjp-bihar-prasident-2025-09-02-20-56-04.jpg)
बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। बिहार में 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का माताजी को गाली देने का मामला भाजपा ने देशव्यापी मुद्दा बना दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन की यात्रा से लौटने के बाद बिहार में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जब अपनी मां के अपमान का जिक्र किया तो सभी में उपस्थित बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और अन्य पार्टी कार्यकर्ता अत्यंत भावुक हो गए। जायसवाल की आंखों से तो आसूं भी छलक आए।उधर कांग्रेस और राजद समर्थकों द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयान पर भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगियों ने प्रतिक्रिया दी है।
भावुक हुए जायसवाल
बिहार में मंगलवार को एक कार्यक्रम में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने महागठबंधन के एक कार्यक्रम में उन पर और उनकी दिवंगत माँ पर की गई अपमानजनक टिप्पणियों का जवाब दिया। इस पर बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल प्रधानमंत्री मोदी को बोलते हुए देखकर भावुक हो गए। वे सभा में ही फफक-फफक कर रोने लगे। उनके आसपास बैठी अन्य महिलाएं भी आपने आचंलसे आसूं पोछती नजर आईं। बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, "प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग और अपमान पूरे बिहार राज्य के लिए शर्म की बात है। दरभंगा में हुई घटना की पूरे देश में निंदा हो रही है।"
पीएम की मां पर टिप्पणी करने वाले देश से माफी मांगे
उधर, समाचार एजेंसी आईएएनए के अनुसार, पश्चिम बंगाल के भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार ने इस मामले परकहा, "अगर कोई देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह का बयान दे सकता है, तो यह उस पार्टी की मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने सिर्फ पीएम मोदी को नहीं, बल्कि देश के 140 करोड़ नागरिकों को अपमानित किया है।" भाजपा नेता और सांसद लोकेट चटर्जी ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "इंडिया गठबंधन की तरफ से आई यह टिप्पणी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रधानमंत्री को लेकर पहले भी कई बार अपमानजनक बातें कही गईं, लेकिन अब ये लोग उनके बारे में बुरा-भला कह रहे हैं।"
हमारा विपक्ष कितना हताश है, यह इसका सबूत
मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा, "ऐसी अभद्र भाषा का प्रयोग करना भारत की सभी माताओं का अपमान करने के बराबर है। यह दर्शाता है कि हमारा विपक्ष कितना हताश है। वह इतना हताश है कि उनकी हताशा अब अभद्र भाषा में बदल गई है।"जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा, "यह बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है यह जो पूरा प्रकरण है उसका रिहर्सल किया गया फिर अपशब्द कही गई। यह बदजुबानी की पराकाष्ठा है। इससे जनता बेहद नाराज है।"
कायरता को दर्शाता है
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और उन्हें अपमानित किया गया। विपक्ष की यह अभद्रता उनकी कायरता को दर्शाता है।"ओडिशा के भाजपा प्रदेश महासचिव जतिन मोहंती ने कहा, "बिहार में जो कुछ कहा गया, वह न केवल प्रधानमंत्री पर निजी हमला है, बल्कि पूरे देश की मातृत्व संस्कृति पर आघात है। पीएम मोदी की मां एक त्याग और संघर्ष की प्रतीक थीं, उनका अपमान हर मां का अपमान है।"
पीएम मोदी के खिलाफ मंचसे हो रही बातें शर्मनाक
गुजरात के वरिष्ठ भाजपा नेता अर्जुन मोढवाडिया ने कहा, "पीएम मोदी के खिलाफ मंच से इस तरह की बात करना बेहद शर्मनाक और हल्की राजनीति का परिणाम है। ऐसे शब्द का प्रयोग करना घोर निंदनीय है।"हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने भी इस प्रकरण की कड़ी आलोचना करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री के खिलाफ कांग्रेस और राजद के मंच से अपशब्द बोलना। इससे बड़ी राजनीतिक गिरावट क्या हो सकती है? 'मां' शब्द अपने आप में एक मंत्र है, उसकी इतनी गरिमा है, जिसे कांग्रेस-राजद समझ ही नहीं सके।": PM Modi mother remark | Bihar | 2025 election Bihar | about bihar | pm modi