Advertisment

BJP Third List: कौन हैं मुस्तफाबाद प्रत्याशी Mohan Bisht जिनके लिए भाजपा ने बदली रणनीति?

BJP candidate Third List: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा की तीसरी लिस्ट में एकमात्र प्रत्याशी का नाम घोषित किया है। ये टिकट भाजपा ने दिग्गज नेता मोहन बिष्ट को दिया है।

author-image
Pratiksha Parashar
mohan bisht, delhi election 2025
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

Advertisment

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा की तीसरी लिस्ट में एकमात्र प्रत्याशी का नाम घोषित किया है। ये टिकट भाजपा ने दिग्गज नेता मोहन बिष्ट को दिया है। मोहन सिंह बिष्ट को मुस्तफाबाद से मैदान में उतारा गया है। दरअसल, करावल नगर विधानसभा सीट से टिकट काटे जाने के बाद बिष्ट बगावती तेवर दिखा रहे थे, यही वजह है कि बीजेपी ने अपनी रणनीति में बदलाव किया और उन्हें टिकट दिया है।

मोहन बिष्ट को क्यों बनाया प्रत्याशी?

मोहन बिष्ट भाजपा के कद्दावर नेता हैं। वे 1993 से 2013 तक लगातार 4 बार करावल नगर विधानसभा सीट से विधायक रहे हैं। 2015 में उन्हें आम आदमी के कपिल मिश्रा ने शिकस्त दी थी। इसके बाद 2020 में मोहन बिष्ट पांचवी बार करावल नगर से विधायक चुने गए थे। भाजपा ने इस बार करावल नगर सीट पर बड़ा फेरबदल करते हुए मोहन बिष्ट की जगह कपिल मिश्रा को टिकट दिया है।  भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी होने के बाद से मोहन बिष्ट बगावती तेवर दिखा रहे थे, जिसका खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ सकता था। यही वजह है कि भाजपा ने अपनी रणनीति में बदलाव किया और एक बार फिर दिग्गज नेता बिष्ट पर दांव लगाया है। 

Advertisment

भाजपा से खफा थे मोहन बिष्ट?

करावल नगर विधानसभा से कपिल मिश्रा को टिकट दिये जाने के बाद भाजपा महकमे में हड़ंकप मच गया था। टिकट काटे जाने के बाद मोहन बिष्ट पार्टी से खफा बताए जा रहे थे। हांलाकि बिष्ट ने रोते हुए कहा था कि बीजेपी आलाकमान जो भी निर्णय लेता है, वह उसे मंजूर करेंगे।  जिसके बाद भाजपा ने आनन-फानन में तीसरी लिस्ट जारी की और उन्हें मुस्तफाबाद से उम्मीदवार बनाया है। 

भाजपा ने घोषित किए 59 उम्मीदवार

Advertisment

आपको बता दें कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है। भारतीय जनता पार्टी ने पहली लिस्ट में 29 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा था, वहीं दूसरी लिस्ट में 29 प्रत्याशी घोषित किए थे। अब तीसरी लिस्ट में 1 प्रत्याशी का नाम घोषित किया गया है। इस तरह भाजपा अब तक कुल 59 सीटों पर अपनी प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। अब पार्टी जल्द ही चौथी लिस्ट जारी कर सकती है। गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोटिंग की जाएगी, वहीं 8 फरवरी को नतीजे सामने आएंगे।

ये भी पढ़ें: Delhi Election: कपिल मिश्रा पर दांव लगाना क्या भाजपा को पड़ेगा भारी? कौन मारेगा करावल नगर में बाजी

दिल्ली चुनाव 2025
Advertisment
Advertisment