Advertisment

बिहार में SIR पर कांग्रेस आक्रामक, संसद परिसर में बोले राहुल गांधी-'पूरा विपक्ष संविधान की रक्षा कर रहा है

राहुल गांधी ने SIR के मुद्दे पर दोहराया कि, "केवल एक सीट नहीं है, बहुत सारी सीटे हैं। यह राष्ट्रीय स्तर पर किया जा रहा है। चुनाव आयोग जानता है और हम भी जानते हैं। पहले हमारे पास सबूत नहीं थे, लेकिन अब हमारे पास सबूत हैं। हम संविधान की रक्षा कर रहे हैं।

author-image
Mukesh Pandit
rahul gandhi
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क।कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने SIR के मुद्दे पर दोहराया कि, "केवल एक सीट नहीं है, बहुत सारी सीटे हैं। यह राष्ट्रीय स्तर पर किया जा रहा है और व्यवस्थित ढंग से किया जा रहा है। चुनाव आयोग जानता है और हम भी जानते हैं। पहले हमारे पास सबूत नहीं थे, लेकिन अब हमारे पास सबूत हैं। हम संविधान की रक्षा कर रहे हैं। 'एक मतदाता एक मत' संविधान का आधार है और चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि वे एक व्यक्ति एक मत को लागू करे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। हम(विपक्ष) केवल संविधान की रक्षा कर रहे हैं और करते रहेंगे, रुकेंगे नहीं।" 

मिंता देवी की उम्र को लेकर चुनाव आयोग पर तंज

संसद परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग द्वारा SIR के दौरान बिहार के दरौंदा में एक महिला मिंता देवी की उम्र 124 साल बताए जाने पर उन्होंने कहा, "ऐसे अनगिनत मामले सामने आए हैं। अभी पिक्चर बाकी है।" उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगी दल वोटर लिस्ट में धांधली को लेकर एकजुट।

 सभी की मंशा है कि चुनाव एक स्वच्छ और करेक्ट वोटर लिस्ट के आधार पर होना चाहिए। यह सवाल सिर्फ वोटर लिस्ट का नहीं, बल्कि चुनाव की पवित्रता का है। लोकतंत्र में चुनाव की प्रक्रिया सबसे महत्वपूर्ण है। इसलिए जरूरी है कि वोटरलिस्ट एकदम साफ-सुथरी होनी चाहिए।

वोट चोरी का सिलसिला रुकना चाहिए

उल्लेखनीय है कि इसी माह 07 अगस्त को राहुल गांधी ने नई दिल्ली के इंदिरा भवन में प्रेस कांफ्रेंस करके कर्नाटक की  एक बेंगलुरु सेंट्रल लोकसभा सीट की महादेवपुरा विधानसभा सीट पर वोटर लिस्ट में कथित धांधली का खुलासा किया था। राहुल ने दोहराया है कि कर्नाटक में वोटरलिस्ट में फर्जी वोटरों केनाम जोड़े गए। इसी प्रकार महराष्ट्र में भी विधानसभा चुनाव के दौरान बड़े पैमाने पर वोटरों की चोरी की गई।

Advertisment

अब बिहार में मतदाता पुनरीक्षण के नाम पर वोटरलिस्ट से बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं।  कांग्रेस इस धांधली को रोकने के लिए अपने सहयोगी दलों के साथ अभिचान चलाती रहेगी। Congress on SIR Bihar | Rahul Gandhi बयान | Parliament Protest | EC notice to Rahul Gandhi not present in content

EC notice to Rahul Gandhi Parliament Protest Rahul Gandhi बयान Congress on SIR Bihar
Advertisment
Advertisment