नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क।कांग्रेस सांसद शशि थरूर लगातार कांग्रेस के लिए संकट बन रहे हैं। कांग्रेस के लिए उन्हें ना थूका जा रहा है और ना निगला जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस ने अब उनसे पूरी तरह किनारा कर लिया है। भाजपा के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी की राजनीतिक विरासत पर शशि थरूर के ताजा बयान ने कांग्रेस के भीतर नई बहस छेड़ दी है। थरूर के बयान की आलोचना करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने साफ कहा है कि पार्टी उनके इस विचार से पूरी तरह दूरी बनाती है। खेड़ा की प्रतिक्रिया ने संकेत दिया है कि थरूर की व्यक्तिगत राय को कांग्रेस की आधिकारिक लाइन नहीं माना जाएगा।
देश में 'नफरत के बीज' फैलाना जनसेवा नहीं
बता दें कि शशि थरूर द्वारा लालकृष्ण आडवाणी के जन्मदिन की शुभकामनाओं और उनके "सेवामय जीवन" की प्रशंसा पर ऑनलाइन तीखी प्रतिक्रिया हुई। सुप्रीम कोर्ट के एक वकील ने कांग्रेस सांसद पर भाजपा के इस दिग्गज नेता की विभाजनकारी राजनीति में भूमिका को नज़रअंदाज़ करने का आरोप लगाया।
कांग्रेस सांसद की यह टिप्पणी भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक आडवाणी को उनके 98वें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के तुरंत बाद आई, जहां थरूर ने आडवाणी की "जन सेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता" की प्रशंसा की।
सुप्रीम कोर्ट के वकील संजय हेगड़े ने पलटवार करते हुए लिखा, "इस देश में 'नफरत के बीज' फैलाना जनसेवा नहीं है।"इसके बाद थरूर और वरिष्ठ वकील के बीच एक संक्षिप्त बहस हुई, जिसमें कांग्रेस नेता ने आडवाणी की विरासत का बचाव करते हुए उसकी तुलना पूर्व प्रधानमंत्रियों जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी से की।
आडवाणी को लेकर क्या कहा था शशि थरूर ने?
थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि आडवाणी के लंबे सार्वजनिक जीवन को सिर्फ एक घटना से जोड़कर देखना सही नहीं है। उन्होंने कहा, 'उनकी लंबी सेवा को एक ही घटना तक सीमित करना गलत है। जैसे नेहरूजी का करियर सिर्फ चीन युद्ध की हार से नहीं परिभाषित होता, और न ही इंदिरा गांधी का करियर सिर्फ आपातकाल से, वैसे ही आडवाणी जी को भी न्याय मिलना चाहिए।'
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/19/lz4Lx73VFBsJuGHsH41m.jpg)
कांग्रेस ने कहा- थरूर की राय पूरी तरह व्यक्तिगत
कांग्रेस के संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि शशि थरूर हमेशा अपनी राय खुद रखते हैं और कांग्रेस पार्टी उनके ताजा बयान से असहमत है। उन्होंने कहा, 'हमेशा की तरह डॉ. शशि थरूर अपनी व्यक्तिगत राय रखते हैं और कांग्रेस पार्टी उनके हालिया बयान से पूरी तरह असहमत है।' उन्होंने आगे कहा, 'एक कांग्रेस सांसद और CWC सदस्य होने के बावजूद उनकी यह स्वतंत्रता ही कांग्रेस की विशिष्ट लोकतांत्रिक और उदार भावना को दर्शाती है।'Congress controversy | Congress | shashi tharoor | Shashi Tharoor Hindi | Shashi Tharoor Hindi post | pawan khare
कांग्रेस के लिए 'संकट' बने शशि, आडवाणी के साथ पंडित नेहरु की तुलना से थरूर को लेकर पार्टी ने बनाई दूरी
भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी की राजनीतिक विरासत पर शशि थरूर के ताजा बयान ने कांग्रेस में नई बहस छेड़ दी है। थरूर के बयान की आलोचना करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा है कि पार्टी उनके इस विचार से सहमत नहीं है।
भाजपा के शीर्ष नेता लाल कृष्ण आडवाणी के साथ का्ंग्रेस नेता शशि थरूर।. (File Picture: ShashiThaoor/X)