Advertisment

Delhi Election: भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक, BJP जारी करेगी उम्मीदवारों दूसरी लिस्ट!

Delhi Assembly Election: आज दिल्ली में भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक है, जिसमें उम्मीदवारों के नाम पर मंथन किया जाएगा। भाजपा आज अपने प्रत्याशियों के नाम पर फाइनल मुहर लगा सकती है

author-image
Pratiksha Parashar
BJP

Photograph: (file)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क। 

Delhi Assembly Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। भाजपा दिल्ली चुनाव के लिए 29 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर चुकी है। अब पार्टी जल्द ही अन्य सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है। आज दिल्ली में भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक है, जिसमें उम्मीदवारों के नाम पर मंथन किया जाएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा आज अपने प्रत्याशियों के नाम पर फाइनल मुहर लगा सकती है और  दूसरी लिस्ट जारी कर सकती है, जिसमें कई दिग्गजों को टिकट दिया जा सकता है।

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक

भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में आज पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीईसी के अन्य सदस्य भी शामिल होंगे। इस बैठक में आलाकमान दिल्ली की 41 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर मंथन करेगी। आपको बता दें कि भाजपा जोर-शोर से चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने  भाजपा के दिल्ली इकाई के कार्यालय का दौरा किया, इस दौरान उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा  लिया और संगठन के सदस्यों के साथ बैठक की।

Advertisment

भाजपा की दूसरी लिस्ट में होंगे दिग्गजों के नाम?

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को मतदान किया जाएगा, वहीं 8 फरवरी को नतीजे जारी किए जाएंगे। आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामका ऐलान कर दिया है, वहीं भाजपा ने 29 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी दूसरी लिस्ट में बची हुई 41 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर सकती है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि इस लिस्ट में नुपुर शर्मा समेत कई दिग्गजों के नाम शामिल हो सकते हैं। 

दिल्ली चुनाव 2025
Advertisment
Advertisment