Advertisment

Loksabha: अब तो आप अंतरिक्ष से भी नाराज नजर आते हैं, मंत्री ने क्यों किया विपक्ष पर ऐसा तंज

लोकसभा में भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री पर हुई विशेष चर्चा में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने विपक्ष पर वैज्ञानिकों और अंतरिक्ष कार्यक्रम की उपलब्धियों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। कहा- अब तो आप अंतरिक्ष से नाराज नजर आने लगे हैं।

author-image
Dhiraj Dhillon
Dr. Jitendra Singh
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। लोकसभा में सोमवार को भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री के अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) मिशन पर विशेष चर्चा हुई। चर्चा का विषय था- “विकसित भारत- 2047 के लिए अंतरिक्ष कार्यक्रम की अहम भूमिका।” केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस दौरान विपक्ष पर तीखा हमला बोला और कहा कि विपक्षी दलों ने देश की ऐतिहासिक अंतरिक्ष उपलब्धियों और वैज्ञानिकों को बधाई देने की बजाय चुप्पी साधी हुई है।

“अब तो आप अंतरिक्ष में नाराज नजर आते हैं”

डॉ. जितेंद्र सिंह ने विपक्ष से मुखातिब होते हुए कहा-  आपकी नाराजगी सरकार से हो सकती है। आपकी नाराजगी भाजपा और एनडीए से हो सकती है, लेकिन यह हैरानी की बात है कि आप एक अंतरिक्ष यात्री से भी नाराज हैं। वह अंतरिक्ष यात्री किसी राजनीतिक दल से नहीं, बल्कि भारतीय वायुसेना का अनुशासित सिपाही है। आज आप जमीन से नाराज हैं, आसमान से नाराज हैं और अब तो अंतरिक्ष से भी नाराज नजर आते हैं।

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का भारत लौटने पर स्वागत

बता दें कि भारत का पहला अंतरिक्ष यात्री के रूप में ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला हाल ही में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा पहुंचे हैं। यात्रा से लौटकर वह दो दिन पहले ही भारत आए हैं। भारत आगमन पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह खुद एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने पहुंचे थे। इसरो और भारतीय वैज्ञानिकों की इस उपलब्धि को देश के लिए एक बड़ी छलांग माना जा रहा है। इसे 2047 तक “विक्सित भारत” के लक्ष्य की दिशा में अहम कदम बताया जा रहा है।

Advertisment

लखनऊ में भी हो रहीं स्वागत की तैयारियां

भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla) अंतरिक्ष की अनंत ऊंचाईयों से लौटकर अपनी मातृभूमि पर कदम रख चुके हैं। करीब एक साल बाद उनकी वतन वापसी हुई है। शुभांशु ने एक्सिओम मिशन के हिस्से के रुप में अंतरराष्ट्रीय स्पेश स्टेशन (आईएसएस) पर 18 दिन बिताए और विश्व में देश का गौरव बढ़ाया। उनकी यह ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा आने युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगी। रविवार सुबह भारत लौटे शुभांशु 25 अगस्त को अपने गृह जनपद लखनऊ जा सकते हैं, उनके स्वागत की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

Shubhanshu Shukla astronaut | Group Captain Shubhanshu Shukla | parliament | sansad me aaj | Sansad live | sansad

Dr Jitendra Singh sansad Sansad live sansad me aaj parliament Group Captain Shubhanshu Shukla Shubhanshu Shukla astronaut
Advertisment
Advertisment