Advertisment

US Tariffs पर बोले एमजे अकबर, "अब ट्रंप अमेरिका पर ही लगा दें टैक्स"| देखें वीडियो

अमेरिका द्वारा भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने को लेकर पूर्व विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर ने तंज कसते हुए कहा, "अब तो ट्रंप को अमेरिका पर ही टैक्स लगा देना चाहिए।" उन्होंने पीएम मोदी की विदेश नीति की परिपक्वता और चुप्पी की भी तारीफ की।

author-image
Dhiraj Dhillon
MJ Akbar

Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। US Tariff: अमेरिका द्वारा रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने के फैसले पर पूर्व विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर ने तीखा तंज कसा है। उन्होंने कहा- अब तो हमें इंतजार करना चाहिए कि राष्ट्रपति ट्रंप अमेरिका पर ही टैक्स लगा दें, क्योंकि वह रूस से अपनी न्यूक्लियर इंडस्ट्री के लिए यूरेनियम खरीद रहा है। एमजे अकबर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस चुनौती से बेहद परिपक्वता, दूरदृष्टि और प्रभावशाली चुप्पी के साथ निपट रहे हैं। उन्होंने कहा- पीएम मोदी उस जाल में नहीं फंसे जिसमें कई लोग फंस जाते हैं। विदेश नीति शब्दों की कलाबाजी नहीं है, बल्कि यह भारत की ‘स्वदेशी’ विदेश नीति का मूल है, जिसमें देश की ताकत उसके लोगों में निहित है।

"किसानों और दुग्ध उद्योग पर समझौता नहीं होगा"

पूर्व विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर ने साफ किया कि प्रधानमंत्री मोदी किसानों और भारत की पारंपरिक दुग्ध संस्कृति पर कोई समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने कहा- अमेरिका ने शायद यह कम आंका है कि वह अपनी विदेश नीति में सबसे जरूरी तत्व (भरोसा) खो रहा है। अमेरिका अपने मित्रों के साथ ज्यादा सख्ती कर रहा है, बजाय दुश्मनों के।

"चीन पर कार्रवाई क्यों नहीं?"

अमेरिका की दोहरी नीति पर सवाल उठाते हुए अकबर ने पूछा- जब चीन भी रूस का साथ दे रहा है, तो उस पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? अमेरिका के ये दोहरे मापदंड अब उजागर हो चुके हैं। भारत किसी भी कीमत पर अपनी संप्रभुता और भारतीयों के हितों से समझौता नहीं करेगा। भारत सरकार इस संकल्प के साथ डटकर खड़ी है और खड़ी रहेगी। pm modi | donald trump | US tariff on India | reciprocal tariffs not present in |
Advertisment
pm modi donald trump america पीएम मोदी reciprocal tariffs US tariff on India
Advertisment
Advertisment