Advertisment

Politics: निशिकांत दुबे का राहुल पर हमला, बोले- इंदिरा गांधी ने मानी थी वोट चोरी, ये लो सबूत

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि उनकी दादी इंदिरा गांधी ने खुद माना था कि कांग्रेस ने चुनाव जीतने के लिए धांधली की है। पढ़ें पूरी खबर।

author-image
Dhiraj Dhillon
Nishikant Dubey VS Rahul Gandhi
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को वोट चोरी के मुद्दे पर ही घेरने का प्रयास किया है। भाजपा सांसद ने 1980 का एक दस्तावेज एक्स पर शेयर करके कहा है कि देखिए 1 जुलाई, 1980 में आपकी दादी इंदिरा गांधी ने लोकसभा में क्या जवाब दिया ‌था, आप खुद ही पढ़ लीजिए। बता दें कि भाजपा सांसद द्वारा शेयर किए गए इस दस्तावेज में लोकसभा में रखी गई वह रिपोर्ट है जिसमें बताया गया है कि बिहार के विभिन्न क्षेत्र में किस तरह वोट की चोरी नहीं लूट होती थी। भाजपा सांसद का यह हमला गुरुवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा वोट चोरी को दावा एक प्रेसवार्ता आयोजित कर किया था।

बोले- आपकी दादी ने खुद कबूली थी वोट चोरी

एक्स पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा है कि राहुल गांधी की दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1 जुलाई 1980 को लोकसभा में यह स्वीकार किया था कि वोट की चोरी के लिए कैसे वोट की लूट, बूथ की डकैती, ठप्पा मारकर और गुंडागर्दी जैसे तरीकों का इस्तेमाल किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के खिलाफ भाजपा सांसद का यह बयान राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। दुबे ने आगे कहा, "अपने दिल से जानिए पराए दिल का हाल। वोट की चोरी कर, लूटकर, बूथ की डकैती, ठप्पा मारकर, गुंडागर्दी कर 1952 से चुनाव जीतते रहे। यह मैं नहीं, 1 जुलाई 1980 को लोकसभा में आपकी दादी इंदिरा गांधी जी का जवाब है, पढ़ लीजिए। सत्ता छूटने का गम, फिर वही दिन लाउँगा?" इस बयान के साथ, उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपनी दादी के नक्शेकदम पर चल रहे हैं और चुनावी धांधली का सहारा ले रहे हैं।

Advertisment

“राहुल गांधी के शिक्षक उन्हें सही नहीं पढ़ाते”

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि इंदिरा गांधी ने खुद लोकसभा में बैलेट पेपर की गड़बड़ियों को स्वीकार किया था। उन्होंने गिरीधर गमांग के वोट से अटल सरकार गिराने का उदाहरण देते हुए कांग्रेस पर "लूट का इतिहास" होने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि शायद राहुल गांधी के शिक्षक उन्हें सही से पढ़ाते नहीं हैं। निशिकांत दुबे के इस बयान के बाद राजनीतिक बहस तेज हो गई है, जहां विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिल रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह बयान ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मोड़कर पेश करने का प्रयास हो सकता है, जबकि बीजेपी समर्थक इसे कांग्रेस की पुरानी कार्यप्रणाली को उजागर करने का एक तरीका मान रहे हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बारे में जानें

Advertisment

बता दें इंदिरा गांधी का राजनीतिक करियर विवादों और उपलब्धियों से भरा रहा है। 1977 में आपातकाल के बाद उनकी सरकार गिर गई थी, लेकिन 1980 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने शानदार वापसी की और चौथी बार प्रधानमंत्री बनीं। इस समय के दौरान, कांग्रेस और विपक्ष के बीच चुनावी प्रक्रिया को लेकर कई आरोप-प्रत्यारोप लगे थे। वोट चोरी पर राहुल गांधी के खुलासे के दावे के बाद आया निशिकांत दुबे का यह बयान नया सियासी बखेड़ा खड़ा कर सकता है।

 nishikant dubey | nishikant dubey latest statement | nishikant dubey latest news | rahul gandhi

rahul gandhi politics nishikant dubey nishikant dubey latest news nishikant dubey latest statement
Advertisment
Advertisment