Advertisment

Nishikant Dubey का नेहरू परिवार पर वार, अमेरिका के सामने सरेंडर को ठहराया जिम्मेदार

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने नेहरू-गांधी परिवार पर फिर साधा निशाना। राहुल गांधी और कांग्रेस पर केदारनाथ हादसे, तीस्ता नदी की बाढ़ और ग्लेशियर पिघलने को लेकर गंभीर आरोप लगाए। पढ़ें क्या कहा दुबे ने।

author-image
Dhiraj Dhillon
निशिकांत दुबे Nishikant Dubey

Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक बार फिर नेहरू-गांधी परिवार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि आज देश जिन प्राकृतिक आपदाओं और कृषि संकटों से जूझ रहा है, उसकी जड़ें कांग्रेस की अमेरिका के सामने आत्मसमर्पण की नीति में हैं। राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए दुबे ने कहा कि कांग्रेस न केवल देश की आस्था, बल्कि किसानों के भविष्य से भी खिलवाड़ करती रही है।

सियासी गलियारों का पारा बढ़ा

भाजपा सांसद के इन बयानों ने जहां सियासी गलियारों का पारा बढ़ा दिया है वहीं विपक्ष ने इसे मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश बताया है। निशिकांत दुबे का कहना है कि "इतिहास को छुपाना नहीं, समझना ज़रूरी है।" भाजपा सांसद का यह बयान एक बार फिर से नेहरू बनाम राष्ट्रवाद की बहस को हवा मिलने की उम्मीद है।

निशिकांत दुबे के गंभीर सवाल

  •  क्या केदारनाथ आपदा 1960 में नंदा देवी पर्वत से ग़ायब हुए अमेरिका के न्यूक्लियर उपकरण के कारण हुई थी?

  •  क्या तीस्ता नदी की बाढ़ भी उसी न्यूक्लियर रिसाव का परिणाम है?

  • गंगोत्री-यमुनोत्री के पिघलते ग्लेशियर, गंगा के घटते जलस्तर और किसानों की बर्बादी के पीछे क्या नेहरू जी का अमेरिकी नीतियों के प्रति सरेंडर जिम्मेदार है?

कांग्रेस पर सीधा हमला

भाजपा सांसद दुबे ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि भारत की पर्वतीय आस्था स्थलों पर जो आपदाएं घट रही हैं, वे केवल प्राकृतिक नहीं हैं, बल्कि राजनीतिक भूलों और विदेश नीति में कमजोरियों का परिणाम हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की अमेरिका-प्रेमी नीतियों ने देश की जलवायु, खेती और सांस्कृतिक विरासत को गंभीर खतरे में डाल दिया है। अपनी बात के समर्थन में उन्होंने डॉक्यूमेंट भी शेयर किए हैं।
Advertisment
bjp mp nishikant dubey | nishikant dubey latest news | nishikant dubey latest statement | निशिकांत दुबे आरोप
निशिकांत दुबे आरोप nishikant dubey latest statement nishikant dubey latest news bjp mp nishikant dubey
Advertisment
Advertisment