/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/08/nishikant-dubey-raj-thakarey-2025-07-08-14-34-51.jpg)
Photograph: (Google)
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क।Mumbai News: हिंदी बनाम मराठी विवाद को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में गर्मी बढ़ती जा रही है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने ठाकरे पर “गुंडागर्दी की राजनीति” करने और चुनाव हार के डर से हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर राजश्री मोरे पर मनसे के उपाध्यक्ष के बेटे द्वारा किए गए हमले को लेकर भी सियासी पारा गर्मा रहा है। आरोप है कि मराठी होने के बावजूद राजश्री मोरे पर इसलिए हमला किया गया, क्योंकि वे गैर मराठाओं का समर्थन करती हैं।
“जनसमर्थन नहीं तो आगे कर देते हैं गुंडे”
निशिकांत दुबे ने एक्स पर लिखा है- जब राज ठाकरे को जनसमर्थन नहीं मिलता, तो वह अपने गुंडों को आगे कर देते हैं। चुनाव हारने के डर से हिंसा करवा रहे हैं। अब बर्दाश्त करने की सारी सीमाएं पार हो चुकी हैं। उन्होंने 2007 में विकीलीक्स द्वारा उजागर एक पुराने हमले का जिक्र किया, जिसमें मनसे कार्यकर्ताओं द्वारा बिहार के एक छात्र पर हमला किए जाने का उल्लेख था। इस दस्तावेज की कॉपी भी पोस्ट के साथ अपलोड की गई है।
बोले- अपनी लड़ाई में मराठा समाज को मत घसीटो
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राज ठाकरे को चेतावनी देते हुए कहा है- मराठा समाज हमेशा से सम्माननीय रहा है। आप अपनी राजनीति की लड़ाई को मराठा अस्मिता से न जोड़ें। हमने खुद अपने क्षेत्र में मराठा नेताओं को जिताया है और मुंबई के विकास में अहम भूमिका निभाई है।"
“अगर हिम्मत है तो यूपी-बिहार आओ”
राज ठाकरे द्वारा कार्यकर्ताओं को दिए कथित निर्देश “मारो लेकिन वीडियो मत बनाओ” पर पलटवार करते हुए निशिकांत दुबे ने कहा- अगर इतनी ही हिम्मत है तो हिंदी नहीं, उर्दू, तमिल, तेलुगु बोलने वालों को भी मारो। अगर नेता हो तो महाराष्ट्र से बाहर निकलो। उत्तर प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु आओ, पटक-पटक के मारेंगे।"
bjp mp nishikant dubey | nishikant dubey latest news | mns | Raj Thackeray | Raj Thackeray Marathi Language