Advertisment

Politics: प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्रियों को हटाने वाले बिल पर विपक्ष का हमला

प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्रियों को गंभीर आपराधिक आरोपों पर हटाने वाले बिल पर प्रियंका गांधी, असदुद्दीन ओवैसी और रामगोपाल यादव ने कड़ा विरोध जताया। विपक्ष ने इसे असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक बताया।

author-image
Dhiraj Dhillon
Priyanka Gandhi Owaisi and Ramgopal Yadav
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्रियों को गंभीर आपराधिक आरोपों पर हटाने वाले बिल को लेकर विपक्ष ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। केंद्रीय गृह‌ मंत्री आज इस बिल को संसद में पेश करेंगे। इस बिल को लेकर टकराव तेज हो गया है। विपक्ष का कहना है कि यह कानून लोकतंत्र को कमजोर करेगा और सत्ता के दुरुपयोग का नया हथियार बनेगा। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस बिल को "पूरी तरह से दमनकारी और असंवैधानिक" बताया। उन्होंने कहा- इसे भ्रष्टाचार विरोधी कदम बताना जनता की आंखों पर पर्दा डालने जैसा है। कल किसी भी मुख्यमंत्री पर केस लगाकर उसे 30 दिन जेल में डाल दिया जाएगा और वह सीएम नहीं रहेगा। यह लोकतंत्र और संविधान दोनों के खिलाफ है।

ओवैसी बोले- कड़ा विरोध करेंगे

एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सवाल उठाया- यह बिल असंवैधानिक है। प्रधानमंत्री को कौन गिरफ्तार करेगा? भाजपा सरकार देश को पुलिस स्टेट बनाना चाहती है। हम इसका कड़ा विरोध करेंगे। सत्ता स्थायी नहीं है, यह भाजपा भूल रही है।

Advertisment

रामगोपाल बोले- लोकतांत्रिक परंपराओं पर हमला

सपा सांसद रामगोपाल यादव ने भी केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा- इस सरकार में बिना आरोप के भी झूठे केस लगाकर लोगों को जेल में डाला जा रहा है। अब गैर-भाजपा राज्यों के सीएम और मंत्रियों को हटाने का नया तरीका लाया जा रहा है। लोकतांत्रिक परंपराओं को खत्म किया जा रहा है। जो लोग यह बिल ला रहे हैं, उन्हें समझना चाहिए कि सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती।

 sansad | bill controversy | CM removal bill | Ramgopal Yadav

asaduddin owaisi Ramgopal Yadav priyanka Gandhi opposition CM removal bill bill controversy sansad politics
Advertisment
Advertisment