Advertisment

राहुल गांधी ने की इंदिरा की भूमिका पर गलत टिप्पणी! निशिकांत दुबे बोले-कार्रवाई हो, तथ्य भी पेश किए

झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी पर गलत टिप्पणी करने का आरोप लगाया है।

author-image
Ranjan Kumar
nishikant dubey

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी पर गलत टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से राहुल के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग की है। दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसे लेकर कुछ तथ्य भी साझा किए हैं। दरअसल, लोकसभा के मानसून सत्र में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दूसरे दिन मंगलवार को (29 जुलाई) को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा था कि 1971 में राजनीतिक इच्छाशक्ति थी। पाकिस्तान का 7वां बेड़ा हिंद महासागर के रास्ते भारत की तरफ बढ़ रहा था। तत्कालीन प्रधानमंत्री यानी इंदिरा गांधी ने कहा कि हमें बांग्लादेश के साथ जो करना है, करना होगा। जहां भी आना है आओ। इंदिरा ने जनरल मानेकशॉ से कहा कि 6 महीने, 1 साल, जितना समय चाहिए, लीजिए, क्योंकि आपको कार्रवाई की, युद्धाभ्यास की स्वतंत्रता होनी चाहिए। 1 लाख पाकिस्तानी सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया। एक नया देश बना।

इंदिरा के 50 फीसदी भी मोदी होंगे तो कह देंगे ट्रंप झूठे हैं: राहुल

राहुल ने कहा कि इंदिरा गांधी के 50 फीसदी भी प्रधानमंत्री मोदी होंगे तो कह देंगे कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप झूठे हैं। ट्रंप 29 बार कह चुके हैं कि हमने सीजफायर कराया, लेकिन पीएम मोदी ने एक बार भी खंडन नहीं किया। एक देश ने पाकिस्तान की निंदा नहीं की है।

राहुल के बयान पर सांसद दुबे का जवाब

गोड्डा सांसद ने आज सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा-कल लोकसभा में राहुल गांधी जी ने 1971 युद्ध के बारे में इंदिरा गांधी जी की भूमिका पर ग़लत बयानी की। दिसंबर में इंदिरा गांधी जी ने अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति निक्सन जी को पाकिस्तान के साथ युद्ध रोकने की गुहार लगाई थी, तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी ने अमेरिका के सामने आत्मसमर्पण किया था। लोकसभा अध्यक्ष जी को अध्यक्षीय डायरेक्शन के नियम 115 के तहत राहुल गांधी जी पर कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा है।

Advertisment

नेहरू आपके दादा-नाना होंगे, लेकिन उनके कारनामों पर सवाल उठाने का हमें अधिकार


निशिकांत दुबे ने सदन में कल प्रियंका गांधी पर निशाना साधा था। उन्होंने इतिहास की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि नेहरू आपके दादा-नाना होंगे, लेकिन वो देश के पहले प्रधानमंत्री थी। हमें उनके किए कारनामों पर सवाल उठाने का अधिकार है। दुबे ने कहा-लम्हों ने खता की, सदियों ने सजा पाई... तो हम जो सजा पा रहे हैं, उसके बारे में प्रश्न उठाने का हमें पूरा अधिकार है।

नेहरू की किताब का जिक्र कर किया हमला

भाजपा सांसद ने कहा था कि नेहरू ने एक किताब लिखी थी-Glimpses of world history. आरोप लगाया कि कांग्रेस और विपक्षी दलों की मानसिकता यहीं से निकलती है। इस किताब में नेहरू ने लिखा था कि मोहम्मद गजनी वॉरियर (योद्धा) था। वही मोहम्मद गजनी, जिस हम सभी लुटेरा, उस जमाने का आतंकवादी मानते हैं। नेहरू ने लिखा था- गजनी तो सिर्फ अपने साम्राज्य का विस्तार करने आया था, उसने हिंदुओं पर जुर्म नहीं किया। यही मानसिकता आज विपक्ष की है।

Advertisment

rahul gandhi | indira gandhi | nishikant dubey news | bjp mp nishikant dubey | Indian Parliament | Congress 

rahul gandhi indira gandhi nishikant dubey nishikant dubey news bjp mp nishikant dubey Indian Parliament Congress bjp
Advertisment
Advertisment