Advertisment

मुंबई आइए..समुंदर में डूबो के मारेंगे, निशिकांत दुबे के बयान पर मनसे प्रमुख राज ठाकरे की धमकी

भाजपा के बड़बोले सांसद निशिकांत दुबे की 'पटक पटक के मारेंगे' टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा,  "एक बीजेपी सांसद ने कहा, 'मराठी लोगों को हम यहां पे पटक पटक के मारेंगे'...आप मुंबई आइए। मुंबई के समुंदर में डूबो डूबो के मारेंगे।"

author-image
Mukesh Pandit
NISHIKANT DUBEY RAJ THAKAREY

Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुंबई, वाईबीएन डेस्क।महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना(मनसे) प्रमुख राजठाकरे ने धमकी भरे अंदाज में कहा कि यदि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र में कक्षा एक से पांच तक हिंदी को अनिवार्य कर दी तो स्कूलों को बंद कर देंगे। उन्होंने भाजपा के बड़बोले सांसद निशिकांत दुबे की 'पटक पटक के मारेंगे' टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा,  "एक बीजेपी सांसद ने कहा, 'मराठी लोगों को हम यहां पे पटक पटक के मारेंगे'...आप मुंबई आइए। मुंबई के समुंदर में डूबो डूबो के मारेंगे।"

मराठी और महाराष्ट्र के लोगों के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के 'पटक पटक के मारेंगे' वाले बयान पर मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कहा, "मैं मराठी और महाराष्ट्र के लोगों के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं करूंगा। जो लोग महाराष्ट्र में रहते हैं, उनसे मैं कहना चाहूंगा कि 'जितनी जल्दी हो सके मराठी सीखें, जहां भी जाएं, मराठी बोलें'। कर्नाटक में वे अपनी भाषा के लिए लड़ते हैं। यहां तक कि एक रिक्शा चालक भी जानता है कि सरकार भाषा के मुद्दे पर उसके पीछे खड़ी है। इसी तरह आप भी एक स्तंभ की तरह रहें और मराठी में ही बात करें। यही मैं आप सभी से अनुरोध करने आया हूं।"

Advertisment

दूबे को राज का कड़ा जवाब

मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने शुक्रवार को मीरा भयंदर में एक रैली को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को सीधी चुनौती दी, आप मुंबई आइए...आपको समुंदर में डूबो के मारेंगे। दरअसल, त्रिभाषा फार्मूले को लेकर पिछले दिनों निशिकांत ने कहा था कि आप बिहार आइए...आपको पटक-पटक कर मारेगें। राज ठाकरे ने दोहराया कि अगर मुख्यमंत्री फडणवीस ने कक्षा एक से पांच तक हिंदी अनिवार्य कर दी, तो स्कूल बंद कर देंगे।

क्या कहा था निशिकांत दुबे ने “जनसमर्थन नहीं तो आगे कर देते हैं गुंडे”

Advertisment

निशिकांत दुबे ने एक्स पर लिखा ‌है- जब राज ठाकरे को जनसमर्थन नहीं मिलता, तो वह अपने गुंडों को आगे कर देते हैं। चुनाव हारने के डर से हिंसा करवा रहे हैं। अब बर्दाश्त करने की सारी सीमाएं पार हो चुकी हैं। उन्होंने 2007 में विकीलीक्स द्वारा उजागर एक पुराने हमले का जिक्र किया, जिसमें मनसे कार्यकर्ताओं द्वारा बिहार के एक छात्र पर हमला किए जाने का उल्लेख था। इस दस्तावेज की कॉपी भी पोस्ट के साथ अपलोड की गई है। राज ठाकरे द्वारा कार्यकर्ताओं को दिए कथित निर्देश “मारो लेकिन वीडियो मत बनाओ” पर पलटवार करते हुए निशिकांत दुबे ने कहा- अगर इतनी ही हिम्मत है तो हिंदी नहीं, उर्दू, तमिल, तेलुगु बोलने वालों को भी मारो। अगर नेता हो तो महाराष्ट्र से बाहर निकलो। उत्तर प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु आओ, पटक-पटक के मारेंगे।" : Political tensions rise not present 

MNS chief Raj Thackeray Political tensions rise
Advertisment
Advertisment