Advertisment

राहुल गांधी देश के नंबर एक अपराधियों के सरताज, सुधांशु त्रिपाठी का बड़ा हमला

एडीआर ने अपनी रिपोर्ट में ये बताया है कि देश में जिन मुख्यमंत्रियों पर सर्वाधिक मुकदमे दर्ज हैं, उनमें से नंबर 1 पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी हैं, दूसरे नंबर पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन हैं...

author-image
Mukesh Pandit
Sudhanshu Tripathi
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क।भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "बिहार के भावी चुनावी रण में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव 'चोर-चोर' का शोर मचा रहे हैं। हाल ही में उनमें से कौन अपराधों का सरताज बना हुआ है, इसके कुछ तथ्य सामने आए हैं। एडीआर ने अपनी रिपोर्ट में ये बताया है कि देश में जिन मुख्यमंत्रियों पर सर्वाधिक मुकदमे दर्ज हैं, उनमें से नंबर 1 पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी हैं, दूसरे नंबर पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन हैं... अब ये साफ दिखाई देता है कि भ्रष्टाचारियों को बचाने की छटपटाहट उनमें(विपक्ष) नजर क्यों आती है।

मैं राहुल गांधी और तेजस्वी यादव से पूछना चाहता हूं कि ये वही रेवंत रेड्डी हैं जिन्होंने कहा था कि बिहार का DNA सबसे निम्न होता है इसके बाद उन्हीं के ऊपर सबसे ज्यादा मुकदमे हैं, इसके बावजूद उन लोगों से आपकी इतनी मोहब्बत क्यों है?... "

मंदिर की जगह, खानख्वाह मस्जिद क्यों गए

सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि मुंगेर में एक बहुत ही मान्यता प्राप्त शक्तिपीठ मंदिर है, लेकिन आपने वहां दर्शन करने का नहीं सोचा। आप खानख्वाह मस्जिद गए। अब राहुल गांधी बताएं कि वे खुद गए थे या तेजस्वी यादव के कहने पर गए थे। मीडिया से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, उनका मस्जिद नहीं, बल्कि हनुमान मंदिर जाने का कार्यक्रम निर्धारित था। सुधांशु त्रिवेदी ने आगे कहा कि सीएम रेवंत रेड्डी और इंडिया गठबंधन के दक्षिण भारत के सबसे बड़े सहयोगी दल की सरकार के एक मंत्री ने बिहारियों का अपमान किया, लेकिन राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के मुंह से एक भी शब्द क्यों नहीं निकल रहा? 

Advertisment

भ्रष्टाचार, अपराध और राष्ट्रीय सुरक्षा बताएं

उन्होंने कहा कि वे इंडिया गठबंधन और कांग्रेस से स्पष्ट रूप से पूछना चाहते हैं कि भ्रष्टाचार, अपराध और राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों पर वे क्या सोचते हैं। इन मामलों में वे सिर्फ लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब बिहार की जनता उन्हें समझ चुकी है।भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार में जो संकल्प होता है, वो निश्चित रूप से पूरा होता है। पहलगाम के बाद आतंकियों को सबक सिखाने का संकल्प वहीं लिया गया था। जेपी ने भी इंदिरा गांधी की अत्याचारी सरकार को हटाने का फैसला वहीं लिया था।

मोदी ने पीएम पर केस चलाने का फैसला किया है

उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने फैसला लिया था कि प्रधानमंत्री पर कोई केस नहीं चल सकता। अब 50 साल बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फैसला लिया कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और प्रधानमंत्री पर भी केस चलेगा। 50 साल पहले इंदिरा गांधी कहती थीं कि चुनाव सही है या गलत, यह फैसला उनकी हार-जीत तय होगा। 50 साल बाद राहुल गांधी भी वही बात दोहरा रहे हैं कि मेरी हार-जीत तय करेगी कि चुनाव सही है या गलत। Alliance Politics | politics | Bihar politics 2025 | bihar politics | Bihar politics latest | Bihar   Bihar politics latest news

Bihar politics latest news Bihar politics latest bihar politics Bihar politics 2025 politics Alliance Politics
Advertisment
Advertisment