Advertisment

वोटर लिस्ट में हुई धांधली...महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर फिर उठा सियासी तूफान, Rahul Gandhi ने लगाए गड़बड़ी के आरोप

Rahul Gandhi: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को कई महीने बीत चुके हैं, लेकिन सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं।

author-image
Pratiksha Parashar
rahul gandhi
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

Rahul Gandhi: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को कई महीने बीत चुके हैं, लेकिन सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले में कई बड़े खुलासे किए हैं। उन्होंने सवाल खड़े करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में एडल्ट पॉपुलेशन 9.5 करोड़ है, जबकि वोटरों की संख्या 9.7 करोड़  है, ऐसा कैसे हो सकता है। राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। 

यह भी पढ़ें: UP Politics : चुनाव आयोग ओढ़ ले कफन, सपा दफ्तर के बाहर लगा विवादित पोस्टर

वोटरों की संख्या कैसे बढ़ी- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि महाराष्ट्र के चुनाव में हमारी एनालिसिस के बाद वोटर लिस्ट पर सवाल उठे हैं। पहला सवाल, 5 साल में जितने मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में जोड़े गए थे, उससे ज्यादा वोटर 5 महीनों में लिस्ट किए गए हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव 2024 के बीच ये जो वोटर जोड़े हैं.. ये कौन हैं, ये कहां थे और कैसे जुड़े।  राहुल गांधी ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में एडल्ट पॉपुलेशन 9.5 करोड़ है, जबिक वोटरों की संख्या 9.7 करोड़  है, ऐसा कैसे हो सकता है। राहुल गांधी ने कहा कि 5 महीने में 7 लाख से ज्यादा वोटर जुड़े, इतने वोटर कहां से आए।

यह भी पढ़ें: Delhi Election 2025: 'ऑपरेशन लोटस' के खिलाफ केजरीवाल के घर में रचा जा रहा चक्रव्यूह!

Advertisment

चुनाव आयोग वोटर लिस्ट दे- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र की तीन सबसे बड़ी पार्टियां चुनाव आयोग से सवाल पूछ रही हैं, लेकिन चुनाव आयोग जवाब नहीं दे रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि हम आपसे सिर्फ महाराष्ट्र की वोटर लिस्ट मांग रहे हैं। लोकसभा और विधानसभा की फाइनल वोटर लिस्ट आप हमें नहीं दे रहे हो। राहुल गांधी ने कहा कि उनकी जिम्मेदारी बनती है कि जल्द से जल्द एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना पार्टी को पकड़ा दें, क्योंकि हम इस इनवेस्टिगेशन को आगे ले जाना चाहते हैं। 

संजय राउत ने चुनाव आयोग पर बोला हमला

वहीं शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने कहा कि इस देश का चुनाव आयोग जिंदा है, चुनाव आयोग को जवाब देना चाहिए, लेकिन नहीं दे रहा है। क्योंकि चुनाव आयोग सरकार की गुलामी कर रहा है। 

यह भी पढ़ें: Delhi Election 2025: चुनावी नतीजों से पहले कांग्रेस में कलह! मुदित अग्रवाल ने दिग्गज नेता के खिलाफ खोला मोर्चा

Advertisment
Advertisment
Advertisment