/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/26/WmwR9wI4n41XxJZEPdRg.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन।युवक कांग्रेस ने सामाजिक न्याय को लेकर प्रतिबद्ध कानूनी पेशेवरों की पहचान करने और उन्हें सार्वजनिक सेवा के साथ जोड़ने के उद्देश्य से 'लीगल फेलोशिप' कार्यक्रम शुरू किया है। संगठन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इस फेलोशिप का उद्देश्य सामाजिक न्याय और सार्वजनिक सेवा के लिए प्रतिबद्ध होनहार कानूनी पेशेवरों की पहचान करना और उन्हें सार्वजनिक सेवा के साथ जोड़ना है।
युवा संचालित कानूनी आंदोलन बनाने की तत्काल आवश्यकता
युवक कांग्रेस अध्यक्ष के उदय भानु चिब ने कहा, 'भारत आज कानूनी और नैतिक चौराहे पर खड़ा है। आज एक मजबूत, युवा-संचालित कानूनी आंदोलन बनाने की तत्काल आवश्यकता है।' उन्होंने कहा, 'अगर हमारी अदालतें न्याय के मंदिर हैं, तो युवा वकीलों को इसका निडर पुजारी होना चाहिए।'
राष्ट्र की आत्मा बचाने के लिए खड़े हों वकील
युवक कांग्रेस के विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रूपेश भदौरिया ने कहा कि अब समय आ गया है जब वकीलों को राष्ट्र की आत्मा को बचाने के लिए खड़ा होना चाहिए। भदौरिया ने कहा, 'आज, जब संवैधानिक मूल्यों पर दबाव है और हाशिए पर पड़ी आवाजों को दबाया जा रहा है तब वकील मूकदर्शक बनकर नहीं रह सकते। हमें लोकतंत्र और न्याय की रक्षा के लिए पहली पंक्ति तैयार करना चाहिए।'