Advertisment

Rain Flood Weather LIVE : आगरा में उफनी यमुना, घाट और ताजमहल के आसपास पानी ही पानी

देश भर में मानसून जोरों पर है, जगह - जगह बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने जैसी घटनाओं ने जन जीवन अस्त- व्यस्त कर दिया है। ताजा अपडेट के लिए rain, flood, weather news live update देखें।

author-image
Ranjana Sharma
एडिट
New Update
CBSE SCholarship  (36)

यंग भारत न्यूज में आपका स्वागत है। मानसून, बारिश, बाढ़ और ऐसे ही ताजा अपडेट देखने के लिए हमारा Young Bharat LIVE देखें। यहां मिलेगा आपको जलभराव के चलते दिल्ली- एनसीआर में लगने वाले जाम का फटाफट अपडेट। पहाड़ों पर आ रही आपदा, चेतावनी और प्रशासन के द्वारा जारी गाइड लाइन, सलाह और बहुत कुछ। 

  • Sep 06, 2025 11:03 IST

    आगरा में यमुना का पानी रिहायशी इलाकों में घुसा

    यमुना नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर ने आगरा शहर में चिंता बढ़ा दी है। दशहरा घाट और ताज महल के आसपास के निचले इलाकों में भारी जलजमाव की स्थिति बन गई है। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, बारिश और नदी के तेज बहाव के चलते पानी रिहायशी इलाकों की ओर बढ़ रहा है। कई स्थानों पर सड़कें जलमग्न हो गई हैं, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम की टीमें जलनिकासी में जुटी हैं, वहीं NDRF और SDRF को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी के किनारे जाने से फिलहाल बचें।

     



  • Sep 06, 2025 09:50 IST

    सतलुज के बढ़ते जलस्‍तर ने पैदा किया खतरा 

    पंजाब के लुधियाना में सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा और गंभीर हो गया है। क्षेत्र में लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण मुख्य बांध से लगभग 700 मीटर की दूरी पर स्थित एक अन्य छोटा बांध भी अब खतरे की जद में आ गया है। गांव ससराली के पास बने बांध में पिछले 48 घंटों से लगातार कटाव हो रहा है। शुक्रवार तक बांध पर 16 फुट का कटाव दर्ज किया गया। इसके चलते किसानों के ट्यूबवेल बह गए और पानी रिंग बांध तक पहुंच गया। यह नया रिंग बांध मुख्य बांध से 700 मीटर की दूरी पर बनाया गया था। लेकिन अब खतरे में है।



Advertisment
Advertisment