Advertisment

Rain Flood Weather LIVE : उत्तर भारत में बारिश से राहत के आसार, गुजरात-राजस्थान में अलर्ट जारी

देश भर में मानसून जोरों पर है, जगह - जगह बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने जैसी घटनाओं ने जन जीवन अस्त- व्यस्त कर दिया है। ताजा अपडेट के लिए rain, flood, weather news live update देखें।

author-image
Ranjana Sharma
एडिट
New Update
CBSE SCholarship  (30)

यंग भारत न्यूज में आपका स्वागत है। मानसून, बारिश, बाढ़ और ऐसे ही ताजा अपडेट देखने के लिए हमारा Young Bharat LIVE देखें। यहां मिलेगा आपको जलभराव के चलते दिल्ली- एनसीआर में लगने वाले जाम का फटाफट अपडेट। पहाड़ों पर आ रही आपदा, चेतावनी और प्रशासन के द्वारा जारी गाइड लाइन, सलाह और बहुत कुछ। 

  • Sep 05, 2025 16:51 IST

    दिल्ली-NCR में तीन दिन हल्की बारिश के आसार

    दिल्ली स्थित मौसम विभाग (IMD) के वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव ने कहा है कि उत्तर-पश्चिम भारत में आने वाले दिनों में बारिश की तीव्रता में कमी आने की संभावना है। हालांकि, उत्तराखंड के लिए आंधी-तूफान को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, गुजरात और राजस्थान में अगले 2-3 दिनों तक भारी से अत्यधिक बारिश की चेतावनी दी गई है। दिल्ली में भी अगले तीन दिनों तक बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए गए हैं।



  • Sep 05, 2025 16:38 IST

    हिमाचल में तबाही का सीएम सुक्खू ने लिया जायजा

    हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंडी जिले में भारी मानसूनी बारिश के कारण बादल फटने और अचानक आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। सीएम ने बाढ़ से हुए जान-माल के नुकसान का जायजा लिया और अधिकारियों को राहत व बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।



  • Sep 05, 2025 13:40 IST

    पंजाब में प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्‍थान पर शरण लेने की अपील

    पंजाब में बाढ़ की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। सतलुज नदी के उफान पर आने के चलते फाजिल्का जिले का बाकी हिस्सों से संपर्क पूरी तरह टूट गया है। हालात की गंभीरता को देखते हुए सेना और NDRF की टीमें मोर्चा संभाले हुए हैं और राहत अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भोजन, दवाइयां और जरूरी राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। कई गांवों में पानी भरने से लोग घरों में फंसे हुए हैं, जिन्हें सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का काम जारी है। प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है और लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर शरण लें और अफवाहों से बचें।



  • Sep 05, 2025 13:06 IST

    पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्‍ली के इलाकों को जायजा लिया 

    दिल्ली में लगातार हो रही बारिश और यमुना के बढ़ते जलस्तर के कारण हालात बिगड़ते जा रहे हैं। इसी कड़ी में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को शास्त्री पार्क क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने वहां गंभीर जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति का सामना कर रहे इलाकों का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। दौरे के दौरान केजरीवाल ने प्रशासन से राहत कार्य तेज करने की अपील की और कहा कि लोगों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए।



  • Sep 05, 2025 12:14 IST

    मथुरा और वृंदावन में डूबे कई घाट

    धार्मिक नगरी मथुरा और वृंदावन में यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि यमुना ने घाटों को पार करते हुए अब रिहायशी इलाकों में भी दस्तक दे दी है। विश्राम घाट समेत कई प्रमुख घाट जलमग्न हो चुके हैं और शहर के निचले हिस्सों में पानी भर गया है। प्रशासन ने हालात की गंभीरता को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया है और प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों से सतर्क रहने की अपील की गई है। हालांकि राहत और नियंत्रण के प्रयास जारी हैं, लेकिन यमुना का लगातार बढ़ता जलस्तर प्रशासन के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।



  • Sep 05, 2025 11:25 IST

    सड़कों पर जलभराव से कश्‍मीरी गेट पर लगा लंबा जाम

    दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। यमुना का पानी घाटों को छोड़ शहर में घुसने लगा है। हालात ऐसे बन गए हैं कि शहर के कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सबसे ज्यादा असर निचले इलाकों में देखा जा रहा है, जहां जलभराव ने ट्रैफिक व्यवस्था को भी पूरी तरह से चरमरा दिया है। कश्मीरी गेट जैसे प्रमुख इलाकों में सड़कें पानी में डूबी नजर आ रही हैं और जलभराव के कारण वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। ट्रैफिक जाम की स्थिति इतनी गंभीर है कि लोग घंटों तक फंसे हुए हैं। प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है और यमुना के आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है।



  • Sep 05, 2025 10:16 IST

    मैदान हों या पहाड़, हर जगह जल प्रलय जैसे हालात

    उत्तर भारत में मॉनसून ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। लगातार हो रही बारिश और बाढ़ ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। वहीं राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर में आज यानी शुक्रवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के साथ-साथ पहाड़ी राज्यों में भी मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है। उधर, पंजाब में बाढ़ से हालात अब भी बेकाबू हैं और राहत की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है।



  • Sep 05, 2025 09:44 IST

    सीएम भगवंत मान पंजाब बाढ़ की करेंगे समीक्षा 

    पंजाब में आई बाढ़ की आपदा से हालात बिगड़ते देख राज्य सरकार हरकत में आ गई है। हालात की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार शाम 4 बजे सीएम आवास पर आपात कैबिनेट बैठक बुलाई है। बैठक में राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ प्रभावित इलाकों में जरूरी सहायता पहुंचाने को लेकर अहम फैसले लिए जाने की संभावना है।



Advertisment
Advertisment