Advertisment

सोनम के प्रेमी Raj के घर में पसरा मातम, पोते के गम में चल बसी दादी

इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड के मास्टरमाइंड राज कुशवाह की दादी का निधन हो गया है। परिवार का कहना है कि पोते राज के गम में दादी की जान गई है।

author-image
Pratiksha Parashar
एडिट
raj kushwah
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या का मामला लगातार सुर्खियों में है। राजा की हत्या की साजिश उसकी पत्नी सोनम ने अपने प्रेमी राज के साथ मिलकर रची थी। राज के परिवार वाले उसकी इस करतूत पर अब भी भरोसा नहीं कर पा रहे हैं। इस बीच खबर आई है कि आरोपी राज कुशवाह की दादी का निधन हो गया है।

पोते के गम में आया हार्ट अटैक

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में राज की दादी का निधन हुआ हैओ। परिजनों का कहना है कि राज को झूठे केस में फंसाया गया है। इसी सदमे के चलते दादी को हार्ट अटैक आया  और उनकी मौत हो गई। बता दें कि राज कुशवाह मूलतः फतेहपुर के सुकेती रामपुर गांव का रहने वाला है। उसके पैतृक घर में दादी और चाचा रहते हैं। फतेहपुर से ही यह दुखद खबर सामने आयी है। मंगलवार की रात राज की दादी रामलली का निधन हो गया।

राज का परिवार नहीं मान रहा गुनाह

एक तरफ सोनम के परिवार ने उसके गुनाह कबूल करने के बाद उससे रिश्ता तोड़ दिया है उसे फांसी देने की मांग की है। वहीं दूसरी तरफ राज का का परिवार अब तक इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहा है कि राज कभी ऐसा कोई कदम उठा सकता है। राज का परिवार लगातार गुहार लगा रहा है कि राज ने ऐसा कुछ नहीं किया है, उसे झूठे केस में फंसाया जा रहा है। उनका कहना है कि वह सोनम से बहन का रिश्ता रखता था और राज कभी ऐसा नहीं सकता है। 

राज और सोनम ने करवाई राजा की हत्या

गौरतलब है कि राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश सोनम ने अपने प्रेमी राज के साथ मिलकर रची थी। राज सोनम के फैमिली बिजनेस में कर्मचारी था, इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हुआ। सोनम की शादी राजा से तय हुई, लेकिन वह राजा से शादी नहीं करना चाहती थी। इसी के चलते उन दोनों ने मर्डर का प्लान बनाया और हनीमून के बहाने राजा की हत्या करवा दी। हालांकि हत्या के वक्त राज इंदौर में ही था। वह यहीं से लगातार प्लान को अंजाम दे रहा था। राज की गिरफ्तारी के बाद ही सोनम ने सरेंडर किया था और हत्या की बात कबूली थी। पुलिस पूछताछ में राज और सोनम ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है, लेकिन दोनों एक-दूसरे को मुख्य मास्टरमाइंड बता रहे हैं। raj kushwaha | raja raghuvanshi case | meghalaya murder mystery

raj kushwaha meghalaya murder mystery raja raghuvanshi case
Advertisment
Advertisment